फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona

अब तक जनपद में पांच हजार लोगों को किया जा चुका है क्वारंटाइन 12-32-34

Mon, 30 Mar 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
corona
फिरोजाबाद। विदेश और अन्य राज्यों से लौट रहे लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे लोगों और उनके परिवार की स्वास्थ्य विभाग निगरानी में जुटा है। अभी तक जनपद में पांच हजार लोगों को घरों पर ही क्वारंटीन किया जा चुका है। ।
विज्ञापन

देश में लॉकडाउन घोषित होने के बाद से ही दिल्ली और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए प्रत्येक गांव में आशा, एएनएम और ग्राम प्रधान की टीम बना दी है। गांव-गांव में बाहर से आने वाले लोगों को चिह्नित कर सूची बनाई जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे लोगाें की जांच की जाएगी और क्वारंटीन किया जाएगा। वहीं सीएमओ द्वारा चिकित्सकों की बनाई गई 15 टीमों द्वारा गांव-गांव में जांच की जा रही है। सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की सूची बनाने के लिए आशा, एएनएम और प्रधानों से कहा गया है। आशा, एएनएम को जांच में किसी में कोरोना के लक्षण नजर आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। पांच हजार लोगों से लक्षण संबंधित पूछताछ कर क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। हमने सीएमओ को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए हैं। यदि टीमों को किसी में लक्षण नजर आते हैं तो गांव के ही प्राइमरी, जूनियर अथवा प्राइवेट स्कूल में उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।
चंद्र विजय सिंह - डीएम
बाहर से आए हैं तो यह करें
- 14 दिन आप अपनी और अपने लोगों की सुरक्षा के लिए घर पर रहें।
- बुखार और खांसी होने पर पैरासीटामोल लें और आराम करें।
- सांस फूलने अथवा तेज बुखार आने पर स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर फोन मिलाएं।
- स्वास्थ्य विभाग से आने वाली टीमों से कोई भी जानकारी न छुपाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed