फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   corona adivisory

बैंककर्मी, पुलिसकर्मी और स्वास्थ्यकर्मी सहित 17 कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 05 Oct 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona adivisory
टूंडला के तेलमिल रोड पर संक्रमित के घर को सेनेटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसमें अधिवक्ता, पूर्व मंत्री का सुरक्षागार्ड, स्वास्थ्यकर्मी एवं बैंक मैनेजर शामिल हैं। इसके बाद अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2779 हो गई है। जनपद में कोरोना के कुल 233 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वहीं, सिरसागंज कुंजपुरा निवासी पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी, शिकोहाबाद के राममूर्ति कॉलोनी में 32 वर्षीय महिला, गांव घुनकई मक्खनपुर 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। नगला मिर्जा छोटा गली नंबर नौ निवासी एक वृद्ध, टूंडला के महावीर उपवन में एचडीएफसी बैंक के ब्रांच मैनेजर में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद बैंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उधर, नगला स्वेटा गांव में 34 वर्षीय युवक, शिकोहाबाद के नई बस्ती में रहने वाला फार्मा कंपनी का एक कर्मचारी, सिरसागंज में बाबा की शाला पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा, टापा खुर्द में 31 वर्षीय युवक, मेला बाला बाग निवासी एक वृद्ध, शिकोहाबाद के आवास विकास कॉलोनी में एक वृद्धा संक्रमित मिली है। ओझा नगर में भी 45 वर्षीय युवक, सुहागनगर में दो, नगला मिर्जा में 31 वर्षीय युवक, टूंडला के तेल मिल रोड पर वृद्ध की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। फिरोजाबाद शहर के गोमती नगर में एक अधिवक्ता कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित के घर और गली को किया सैनिटाइज
टूंडला। नगर के तेलमिल रोड, नई बस्ती में कोरोना के मरीज मिलने पर पालिका टीम ओर से सोमवार को उनके घरों और गलियों को सैनिटाइज कराया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव वर्मा ने लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। साथ ही लोगों से संक्रमण से बचने के लिए सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। वहीं, बिना मतलब घरों से बाहर न निकलने की भी बात कही। उन्होंने कहा है कि देखने में आ रहा है कि नगर में कई स्थानों पर कोचिंग सेंटर शुरू हो गए हैं। यहां छात्र बिना मास्क के ही पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही वहां भीड़ देखने को मिल रही है। यह बड़ी लापरवाही है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा है। वहीं, बाजारों में भी 80 प्रतिशत लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed