फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Contributions made cleaning Tap

चंदे से कराई बंबे की सफाई

Sat, 27 Dec 2014 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
 एक तरफ जहां प्रदेश सरकार किसानों को हर सुविधा प्रदान करने की दम भरती है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी सरकार की योजनाओं का पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। टूंडला के गांव रिजावली में टेल तक पानी नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीण चंदा एकत्रित कर जेसीबी लगाकर बंबा की सफाई करा रहे हैं। जिससे वे अपनी फसलों को समय से सींच सकें।
विज्ञापन



हाथरस-फीरोजाबाद माइनर से मंडनपुर-रैमजा रजबहा में वर्षों से सफाई न होने के कारण माइनर से रजवाह में पानी नहीं आ पाता था। इसके चलते ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की। बावजूद ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से नरेगा द्वारा रजबहा की सफाई कराने का भी प्रयास किया। ग्राम प्रधान ने भी पैसा न होने का बहाना बनाकर असमर्थता जता दी।
विज्ञापन




इसके बाद ग्रामीणों को स्वयं ही चंदा एकत्र कर रजवाह की सफाई का बीड़ा उठाना पड़ गया। शनिवार को पूर्व प्रधान अशोक सिंह जादौन क नेतृत्व में ग्रामीणों ने जेसीबी लगवा कर बंबे की सफाई कार्य को कराया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा समस्या की तरफ ध्यान न दिए जाने पर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों की मानें तो ग्राम प्रधान सतेंद्र पाल सिंह के खाते में मनरेगा के तहत 64 हजार रुपये आ चुका है। उसके तहत उन्होंने मनरेगा का कोई कार्य नहीं कराया है।

जब से प्रदेश में सपा की सरकार आई है तब से गांव रिजावली में विकास कार्य नहीं हुआ है। किसान बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। ऐसी सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।
                                       पूर्व प्रधान अशोक सिंह जादौन

मंडनपुर रैमजा रजबहा की बीस साल पहले सफाई हुई थी। तब से लेकर आज तक उक्त रजबहा में सफाई नही की गई है। पानी न आने के कारण किसान खेतों की सिंचाई के लिए काफी परेशानी उठाते हैं।
                                                   राजेंद्र पाल सिंह


उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी सफाई नही की गई। ग्राम प्रधान ने उक्त सफाई में कोई योगदान न देने के कारण हम सब किसान चंदा कर सफाई करने को मजबूर हैं।
                                                     शीलेंद्र पाल सिंह


ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन न होने व बिजली की सप्लाई सुचारू न होने और मंडनपुर-रैमजा रजबहा  की सफाई न होने के कारण सिचाई के लिए किसान हाहाकार मचा रहा है। तंग आकर किसान स्वयं ही सफाई करा रहे है।
                                                     प्रमोद सिंह जादौन



मंडनपुर-रैमजा रजबहा की सफाई के लिए मनरेगा का पैसा पांच दिन पूर्व आ चुका है। तीन दिन के अदर रजबहा पर सफाई कार्य कराया जाएगा। 28 दिसंबर की शाम को हाथरस-फीरोजाबाद माइनर में पानी छोड़ दिया जाएगा। किसान धैर्य से काम लें। सफाई कार्य तत्काल बंद करा दें।  
                      अब्दुल लतीफ    

                      अधिशासी अभियंता सिंचाई, फीरोजबाद,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed