{"_id":"67b789520368922f2900ad43","slug":"contractor-and-je-clash-over-putting-report-on-file-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-143041-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फाइल पर रिपोर्ट लगाने पर ठेकेदार और जेई भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फाइल पर रिपोर्ट लगाने पर ठेकेदार और जेई भिड़े
Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में लड़ते अवर अभियंता एवं ठेकेदार।
- फोटो : नगर निगम में लड़ते अवर अभियंता एवं ठेकेदार।
फिरोजाबाद। कार्य भुगतान संबंधी फाइल पर रिपोर्ट लगाने पर निगम परिसर में अवर अभियंता और ठेकेदार में जमकर तू-तू -मैं-मैं हुई। इस दौरान प्रवर्तन दल और पार्षद के अलावा ठेकेदार मूकदर्शक बन कर तमाशा देखते रहे। हालांकि जेई के मौके से निकल जाने के बाद मामला शांत हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे निगम परिसर में निर्माण विभाग की इमारत के पास से तेज आवाज आने लगीं। लोगों ने बताया निगम में ठेकेदारी कर रहे विशाल पचौरी और अवर अभियंता राकेश कुमार के बीच किसी फाइल पर रिपोर्ट लगाने को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस दौरान प्रवर्तन दल के कर्मचारी, पार्षद और ठेकेदार भी वहां थे। ठेकेदार का कहना था कि अवर अभियंता निजी हित के चलते निर्माण संबंधी फाइल पर रिपोर्ट नहीं लगा रहे हैं। अवर अभियंता ने ठेकेदार पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर निगम के जिम्मेदार अफसरों ने मौन साध लिया। अवर अभियंता और ठेकेदार ने घटना के बाद अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए। निगम परिसर में घटना के बाबत दिनभर चर्चा होती रही।
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला की जानकारी की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा। - आशीष शुक्ल, एक्सईएन निर्माण नगर निगम
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला की जानकारी की जाएगी। इसके बाद ही कुछ कहना संभव होगा। - आशीष शुक्ल, एक्सईएन निर्माण नगर निगम