फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Continued movement of farmers, did not work

किसानों का आंदोलन जारी, नहीं हुआ काम

Fri, 16 Sep 2016 02:02 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Fri, 16 Sep 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
Continued movement of farmers, did not work
किसानों का आंदोलन जारी, नहीं हुआ काम - फोटो : Amar Ujala
17 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत धरना स्थल पर आएंगे
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से हल की पहल नहीं करने से किसानों में आक्रोश
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने गुरुवार को जेड़ाझाल परियोजना का काम ठप रखा। किसानों के आंदोलन के कारण श्रमिक काम करने नहीं आए। भाकियू जिलाध्यक्ष ने कहा 17 सितंबर को राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आने पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

जेड़ाझाल परियोजना से प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा नहीं मिलने के कारण किसानों द्वारा पिछले 21 दिनों से धरना प्रदर्शन हाथवंत ब्लाक के बाहर किया जा रहा है। गुरुवार को ललउआ के समीप डैम निर्माण का काम रोक दिया गया। जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के आंदोलन को हल्के में ले रहा है। किसानों की वेदना को प्रशासन ने नहीं सुना तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। उन्होंनेकहा कि 17 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के बीच आएंगे। जिला प्रशासन से वार्ता के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। राजनाथ सिहं ने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी किसानों के आंदोलन को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। इस दौरान शिशुपाल सविता, कप्तान सिंह, चरन सिंह यादव, डा. धर्मवीर शास्त्री, महेंद्र सिंह, वीरपाल सिंह, प्रभुदयाल शर्मा, अशफाक मुहम्मद, लायक सिंह शर्मा, हेमंत यादव, ध्रुवदेश शर्मा, रामगोपाल, रमेशचंद्र, मोतीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed