{"_id":"575d5cfe4f1c1b283e11b759","slug":"contaminated-water-supply-in-the-month-of-ramadan-outrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान माह में दूषित जलापूर्ति, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान माह में दूषित जलापूर्ति, आक्रोश
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 12 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
रमजान में भी मुस्लिम क्षेत्रों में दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान माह में भी निगम मुस्लिम क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल और सफाई व्यवस्था के प्रति गंभीर नहीं है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के माध्यम से रसूलपुर टंकी से जुड़े कई मोहल्लों में विगत दो दिन से झागदार और बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
सात जून से मुस्लिमों का पवित्र रमजान माह शुरू हो चुका है। रमजान में मुस्लिम समाज के लोग एक माह तक रोजे रखकर खुदा की इबादत करते हैं। रमजान माह में पानी की भी अधिक आवश्यकता होती है, लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण मुस्लिमों में शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। रसूलपुर टंकी से जुड़े क्षेत्र नया रसूलपुर, मोहम्मदगंज, शिकोहाबाद अड्डा, हुंडावाला बाग में झागदार और बदबूदार पानी आ रहा है। पानी में तीव्र बदबू के कारण हजारों की आबादी शुद्ध पानी को तरस रही है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पिछले दो दिनों से बदबूदार पानी आ रहा है। हाजी नसीर अहमद ने बताया कि क्षेत्र में दूषित पेयजल आपूर्ति के संबंध में कंट्रोल रूप में शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिकायत पर जलकल विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में घूमकर लौट गए लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कांग्रेस नेता शफात खान राजू ने बताया कि पाइप लाइन के माध्यम से घरों में दूषित पानी आ रहा है। इससे टंकियां बार-बार खाली करनी पड़ रही हैं। रमजान माह में पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन बिल्कुल गंभीर नहीं है। क्षेत्रीय जनता ने जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चेतावनी देने वालों में शमसुल खान, इरफान, मो. शाहिद, सलीम, वसीम खान, शकील भाई, मोहम्मद सलीम, शहनबाज खान, रजत गुप्ता, अनुपम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राम सेवक, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
रसूलपुर क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य के चलते टंकी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर रविवार सुबह निरीक्षण कराया गया है। सोमवार को टीम भेजकर दूषित पेयजल समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
संजय सिंघल
अवर अभियंता-जलकल विभाग