फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Consumer gets protection shield in Rs 12

12 रुपये में सुरक्षा कवच पाने पहुंचे उपभोक्ता

Sat, 09 May 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 09 May 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
सरकार द्वारा 12 रुपये में ‘जीवन सुरक्षा कवचÓ के तहत तीन योजनाओं का शुभारंभ शनिवार को हो गया। मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर लोगों  में उत्साह नजर आया। शनिवार को बचत खाताधारक बैंकों में उमड़े। हालांकि मध्यावकाश होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हर आम आदमी को बीमित करने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा धारक को दो लाख, दुर्घटना में विकलांग होने पर एक लाख का कवर मिलेगा। दुर्घटना में किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली जाने, हाथ-पैर बेकार होने पर दो लाख का बीमा कवर मिलेगा। इसका प्रीमियम मात्र 12 रुपये प्रति वर्ष होगा। वहीं जीवन ज्योति योजना के तहत 18-50 साल की उम्र का व्यक्ति 330 रुपये का सालाना प्रीमियम देकर दो लाख का जीवन बीमा कवर ले सकेगा। 55 साल की अवधि के दौरान मृत्यु होने पर दो लाख का कवर उसके उत्तराधिकारी को मिलेगा। वहीं अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को 60 साल के बाद 1000 प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता में तीनों योजनाएं लांच की। इसके बाद ही देश भर की सभी बैंकों में बचत खाताधारकों के रजिस्ट्रेशन कराने की पहल शुरू हो गई। मोदी सरकार की पहल को अमलीजामा पहनाने के लिए बैंकों द्वारा पहले से तैयार कर ली गई थीं। उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए बैंकों द्वारा मैसेज भेजने शुरू कर दिए थे। मोदी सरकार की नई पहल से जुड़ने के लिए आमजन में उत्साह नजर आया। हाईवे स्थित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक सहित जनपद की सभी बैंकों में सस्ते बीमा कवर का लाभ के लिए उपभोक्ताओं ने प्रात: से ही पहुंचना शुरू कर दिया था। सभी बैंकों में दर्जनों की संख्या में रजिस्ट्रेशन कराए गए।
विज्ञापन



आज 12 बजे तक सभी बैंकों में करीब 1200 रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं। हालांकि सिस्टम में टेक्निकल फॉल्ट के कारण रजिस्ट्रेशन में कुछ परेशान आई। सोमवार तक सभी समस्याएं दूर कर ली जाएंगी। उपभोक्ताओं को रजिस्टे्रशन कराने में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सुरेंद्र कुमार-एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed