{"_id":"4764e1e89c42c68b3b899f8fe3b11b45","slug":"consolidation-accountant-exam-candidates-descended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी-लेखपाल परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी-लेखपाल परीक्षा में उमड़े अभ्यर्थी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 08 Nov 2015 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकबंदी-लेखपाल भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में सख्ती से हुई। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा कराने में जुटे रहे। आगरा, मथुरा अलीगढ़ के विद्यार्थी फीरोजाबाद में परीक्षा देने आए। पूरे जनपद में 41 केंद्र परीक्षा केंद्र बनाए गए। करीब 22 हजार विद्यार्थी परीक्षा देने आए थे। हालांकि 20 से 25 प्रतिशत छात्र छात्राओं की अनुपस्थित रही।
परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से अभिभावकों एवं परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। अधिकांश परीक्षार्थी बाहरी जनपदों के थे। ऐसे में परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से आना शुरू हो गए। पूरे जनपद में 41 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई। हालांकि दस मिनट तक देरी से आने वाले परीक्षार्थियों को भी एंट्री दी गई। व्यवस्थाएं बनाने के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहे। एडीएम कर्मेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार, सीओ सिटी राजेश चौधरी, नगर आयुक्त रामऔतार रमन ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। माध्यमिक के अलावा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने भी ड्यूटी लगाई।
छात्र अमित कुमार ने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न ठीक थे। हिंदी के प्रश्न भी अच्छे रहे। यहां तक उम्मीद है कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाएंगे।
मुकेश कुमार ने कहा कि पेपर न ज्यादा सरल और न ज्यादा कठिन। प्रश्न तो आसानी से हल हो गए, लेकिन गणित ने थोड़ी दिक्कत दी।
छात्रा अल्पना ने कहा कि गणित ने थोड़ी टेंशन दी। गणित के प्रश्न काफी कठिन लगे। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे, लेकिन सब प्रश्न हल कर दिए।
परीक्षा छूटने के बाद सुभाष तिराहे पर लगी भीड़
परीक्षा छूटने के बाद बस स्टैंड, सुभाष तिराहे पर काफी भीड़ उमड़ी। त्योहार के चलते यात्रियों की भी भीड़भाड़ रही। वहीं, परीक्षा देने आएं अधिकांश परीक्षार्थी बाहर के थे। यहां तक कि सवारियों का इंतजार में खड़े रहने वाले डग्गेमार वाहन भी नहीं तिराहे पर नहीं दिखे।
विज्ञापन
शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन
पूर्व में लेखपाल परीक्षा की ड्यूटी कर चुके शिक्षकों धनराशि नहीं मिली थी। ऐेसे में शिक्षकों ने चकबंदी-लेखपाल परीक्षा के बाद एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम से परीक्षा ड्यूटी की राशि दिलाने की मांग की।