{"_id":"6764600b8b6d067527078fff","slug":"congressmen-took-out-candle-march-paid-tribute-to-prabhat-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-139256-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रभात को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रभात को दी श्रद्धांजलि
Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कांग्रेस के लखनऊ विधानसभा घेराव के दौरान युवक कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की मौत होने पर कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सरकार से परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। कांग्रेस के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में कैंडल मार्च शहीद चौक रसूलपुर से निकाला गया। इसमें विधानसभा का घेराव करने के दौरान पुलिस की सख्ती के कारण युवा कांग्रेस के नेता प्रभात पांडेय की दुखद मौत हो गई। साजिद बेग ने कहा आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया जा रहा है, वह निंदनीय है। भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है। कैंडल मार्च में प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, पीसीसी सदस्य शफात खान राजू, पार्षद नुरूल हूदा, लाला राइन, सुएब भाई, मिर्जा मज़हर, अमन खान, अमरीष उपाध्याय शामिल थे।
वहीं कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखकर लखनऊ में मृत हुए प्रभात पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान धर्म सिंह यादव, मुकेश गौड़, चंद्रकांत यादव, मनोज भटेले, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष यश दुबे, चंद कुरैशी मौजूद थे।