{"_id":"615361798ebc3e334a5ebf60","slug":"congressmen-protested-by-protesting-firozabad-news-agr5094849155","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना देकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना देकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध
विज्ञापन
रफ़रोजाबाद ! जिला मुख्यालय पर धरना देते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष आराधना शुक्ला और पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी सहित कांग्रेसजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपा गया। कांग्रेसियों ने मुकदमों को वापस लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा कांग्रेसजनों पर फर्जी मुकदमे लगा रही है। भाजपा सरकार आमजन, किसान, महिला, युवा और श्रमिक विरोधी है।
महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के जुल्मों का बदला जनता लेगी। वरिष्ठ नेता धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेसजन मुकदमों से घबराने वाले नहीं है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर गुलाम जिलानी ने कहा कि प्रशासन को मुकदमा वापस लेना होगा।
विज्ञापन
पीसीसी सदस्य शशि शर्मा, सतीशचंद्र अग्रवाल, पं. मनोज भटेले, आशीष तिवारी, आजम इरफान, महानगर उपाध्यक्ष सौरभ पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष क्षेत्रपाल यादव, जिला महासचिव दुष्यंत धनगर, अल्पसंख्यक अध्यक्ष वकार खालिक, सेवादल नगर अध्यक्ष लाला राइन, यश दुबे, नगर अध्यक्ष शिकोहाबाद मुकेश गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल आदि शामिल रहे।