{"_id":"5863ad9f4f1c1b8840eed597","slug":"congressmen-celebrated-the-foundation-day-of-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Wed, 28 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस मोहल्ला गंज चौराहा स्थित कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ मोमबत्ती जलाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।
शहर अध्यक्ष गुलाम जिलानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शफात खान राजू, हाजी नसीर अहमद ने कहा कि पार्टी का 132 वां स्थापना दिवस हम सभी के लिए गौरवान्वित करने वाला है। कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराने में महती भूमिका निभाई। देश में विकास कार्य कांग्रेस की देन है। रामनिवास यादव और राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी ही भारतीय राजनीतिक जीवन की लाइफ लाइन है। चंद्रकांत यादव और संदीप तिवारी ने कहा कांग्रेस के शासन में हर तबका खुश रहा है। मोदी सरकार ने जनता के जीवन को नरक बना दिया। इस दौरान उमाकांत पचौरी, नुरुलहुदा लाला राइन, सतीशचंद्र अग्रवाल नेताजी, महेश पिप्पल, संजय चतुर्वेदी, सुघर सिंह लोधी, रमेश मेवाती, कुसुम सिंह, माया गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अशोक दिवाकर, जावेद उमर, अजय शर्मा, एसएम सुबूर अली, केके जैन आदि मौजूद रहे।