फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress protested at the headquarters

Firozabad News: कांग्रेस ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 14 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Congress protested at the headquarters
मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
फिरोजाबाद। मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में वाराणसी में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर किए जानलेवा हमले के विरोध के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक किए लाठीचार्ज के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यालय पर नारेबाजी की। प्रदर्शन के साथ कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि देश की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सत्ता में बैठकर लोकतंत्र की खुलेआम धज्जियां उड़ाने का काम कर रही है। सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू ने कहा कि 200 वर्ष तक शासन करने वाले अंग्रेजों तक को भरा चुके हैं। कांग्रेसी सुभाष चंद्र बोस का रास्ता अपनाकर इस सरकार की ईंट से ईंट बजाने का काम करेंगे। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, प्रदीप शर्मा, एमडी पिप्पल, राजेश शर्मा, जहीर खाकसार,हाजी नसीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed