फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress leaders paid tribute to former MLA

Firozabad News: पूर्व विधायक को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 10 Apr 2023 07:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 10 Apr 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders paid tribute to former MLA
पूर्व विधायक को कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

फिरोजाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलामनवी एडवोकेट के निधन पर सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी तौकीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित एवं जिला प्रभारियों के साथ उनके शीशग्रान स्थित आवास पर पहुंचे। परिजन से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने कहा कि पूर्व विधायक गुलाम नवी एडवोकेट ने पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित किया। वह एक बार विधायक भले ही बनें हो लेकिन नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी लंबे अर्से तक संभाले रहे। संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का काम किया। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि उन्होंने अपने जैसे ही संस्कार अपने बेटे गुलाम जीलानी को दिए है। जिला प्रभारी प्रकाश प्रधान, आशुतोष दीक्षित, महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग, हाजी नसीर अहमद, नुरुलहुदा लालाराइन, शफात खान राजू, हरी शंकर तिवारी, चांद कुरैशी, वकार खालिक, मोहम्मद असलम मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed