फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress held a protest march and raised slogans.

Firozabad News: कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, की नारेबाजी

Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 31 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress held a protest march and raised slogans.
सोमवार शाम विरोध मार्च निकालते कांग्रेसजन। स्त्रोत: स्वयं - फोटो : सोमवार शाम विरोध मार्च निकालते कांग्रेसजन। स्त्रोत: स्वयं
फिरोजाबाद। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ अभियोग दर्ज कराए जाने के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संयुक्त रूप से विरोध मार्च निकाला गया। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मामला वापस लिए जाने एवं मंच शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव एवं महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के संयुक्त नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। विरोध मार्च सुभाष तिराहे से प्रारंभ होकर बस स्टेंड होते हुए नगर निगम के सामने होकर विवेकानंद चौराहे से होक गांधीपार्क पहुंचा। निकाले जाने के दौरान कांग्रेसजन नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक रैली को संबोधित किया था। उनके जाने के बाद भाजपा के सहयोगी लोगों ने मंच के शुद्धीकरण करने का काम किया। यह कदम निंदनीय है। संविधान को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराए अभियोग को वापस लिया जाए। शहर अध्यक्ष शफात खान राजू ने भी इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर जनआंदोलन करने को वाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, राजवीर सिंह यादव, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र तिवारी, हाजी नसीर अहमद, शैलेंद्र शुक्ला, जहीर खाकसार, संदीप ओझा, मोहित राठौर, उमर फारुक, शांतिदास शंखवार, शैलेंद्र शर्मा, आजम वारसी, नुरुलहुदा लाला राइन, चांद कुरैशी, मनोज यादव, ब्रजेश कुमार, अरशद कुरैशी साहति काफी लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed