फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress District President put under house arrest, demonstrated by waving placards

कांग्रेस जिलाध्यक्ष को घर पर किया नजरबंद, तख्तियां लहराकर किया प्रदर्शन

Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress District President put under house arrest, demonstrated by waving placards
ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप तिवारी के आवास पर पहुंचे थान? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन से पूर्व ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी एवं उनके साथियों को घर पर ही नजरबंद कर दिया। कार्यकर्ताओं ने तख्ती लेकर पार्टी जिलाध्यक्ष के घर से ही प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस नेताओं पर फर्जी मुकदमे लगाने का काम कर रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी बुधवार को सुबह जिला मुख्यालय पर सत्यागृह के लिए जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गणेशनगर स्थित आवास पर थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र शर्मा, एसएचओ रसूलपुर कमलेश सिंह, चौकी प्रभारी गणेश नगर सुनील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घर में नजरबंद करने की बात कहते हुए कहा कि अब कहीं नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो कई कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के आवास पर ही पहुंच गए। उन्होंने आवास पर ही विरोध स्वरूप तख्तियों को लहराते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना चाहते हैं लेकिन केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अहिंसात्मक आंदोलन को भी रोक रही है। केंद्र सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसी हरकत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, जसराना से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे विजयनाथ वर्मा, जसराना ब्लॉक अध्यक्ष विभूति सिंह बघेल, राकेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष एका संतोष लोधी, रामनरेश, राकेश गुप्ता, हरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed