फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   congress,congress party,congress party worker,congress leader clash

जर्जर रास्ते फोटो - सुदामा नगर में गलियों के गड्ढे भरने का इंतजार

Sat, 12 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
congress,congress party,congress party worker,congress leader clash
फिरोजाबाद। सुदामानगर की गलियों की स्थिति काफी जर्जर है। नालियां चोक पड़ी हैं। मुख्य मार्ग पर गंगाजल के लिए पाइपलाइन डालने के बाद पैचवर्क के नाम पर खानापूरी की गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश थम जाने के बाद लोगों को गलियों के निर्माण का इंतजार है ।
विज्ञापन

एक ईंट उखड़ने के बाद उखड़ गई इंटरलॉकिंग
सुदामानगर स्थित मंदिर वाली गली में इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया था। यह गली बंबा बाईपास को जोड़ती है। एक वर्ष पूर्व इंटर लॉकिंग की एक ईंट निकल गई थी। इसके बाद एक-एक करके ईंटे निकलती गई। अब गली पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
विज्ञापन

पाइप लाइन डालने के बाद नहीं बनी गली
सुदामा नगर में भूप सिंह वाली गली का निर्माण नगर निगम द्वारा करीब छह साल पूर्व आरसीसी से कराया था। गली के बीच में पाइप लाइन डाली गई। जिसको लेकर पूरी गली को खोद दिया गया। पाइप लाइन डालने के बाद पैचवर्क का कार्य तो हुआ लेकिन उनकी उसकी गुणवत्ता इतनी खराब थी कि एक बरसात में पैचवर्क के दौरान लगाया गया मसाला पानी के साथ वह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्डों में तब्दील हो गया मुख्य मार्ग
सुदामा नगर का मार्ग शहर के दो प्रमुख मार्ग कोटला रोड व जलेसर रोड को जोड़ता है। नगर निगम द्वारा आरसीसी से सड़क का निर्माण कराया गया। एक वर्ष पूर्व जेडाझाल परियोजना के तहत मुख्य लाइन को डालने के लिए सड़क को खोद दिया गया। कई स्थानों पर तीन से चार फीट तक के गड्डे भी हो चुके है।
इंटर लॉकिंग उखड़ जाने से गली काफी खराब है। यदि नगर निगम द्वारा शुरू में ही मरम्मत करा दी जाती तो आज पूरी गली ठीक रहती।
नरेंद्र कुमार - निवासी मंदिर वाली गली
पाइपलाइन डालने के लिए पूरी गली को खोद दिया गया। पैचवर्क कराया गया लेकिन उसका मसाला एक बरसात में नालियों में पानी के साथ बह गया।
रामबेटी - निवासी भूप सिंह वाली गली
सड़क पर गहरे गड्डे हो गए हैं। इन गड्डों को भरवा दिया जाए तो आज भी सड़क को खराब होने से रोका जा सकता है। यदि मरम्मत का कार्य नहीं हुआ तो पूरी सड़क खराब हो जाएगी।

आशादेवी - निवासी सुदामानगर
जो गलियां जर्जर है, उनके निर्माण के लिए नगर निगम अधिकारियों को पत्र देकर अवगत करा दिया गया है। नगर निगम की ओर से अभी दो पुलियों का निर्माण कराया गया है। इन गलियों का निर्माण भी जल्द करा दिया जाएगा।
सुबोध कुमार, क्षेत्रीय पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed