फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Congress and SP should clarify their views regarding Jammu and Kashmir

Firozabad News: जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस और सपा अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करें

Sun, 25 Aug 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Aug 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Congress and SP should clarify their views regarding Jammu and Kashmir
फिरोजाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेशनल कांफ्रेंस को समर्थन किया है। जो जम्मू कश्मीर में दो झंडे की वकालत करने के साथ अनुच्छेद 370 को लागू रखने सहित पाक परस्त आतंकवाद को समर्थन की बात करती है। कांग्रेस के राहुल गांधी एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए। क्या राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में दूसरे झंडे का समर्थन करेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को कार्यशाला के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कांग्रेंस व सपा को जम्मू कश्मीर मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर मेंं अलगाववादी नेता नेशनल कांफ्रेंस से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। सपा का समर्थन है। मेरा राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल है कि क्या दोनों फिर से जम्मू कश्मीर में दोहरे झंडे को समर्थन करते हैं। धारा 35ए एवं अनुच्छेद 370 को खत्म करने का समर्थन करते हैं। क्योंकि नेशनल कांफ्रेंस तो पत्थरबाजों का समर्थन कर उन्हें नौकरी में बहाल करने की पक्षधर है।
विज्ञापन

इस दौरान आरोप लगाया कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को खराब करना चाहती है। इन्हें अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए। भाजपा पीडीपी गठबंधन पर सवाल उठाए जाने पर कहा कि चुनाव को जीतने के बाद परिस्थितिवश समर्थन दिया था, लेकिन पार्टी एजेंडे से नहीं भटकी थी। यूपी में विधानसभा उपचुनाव में पीडीए गठबंधन द्वारा सभी सीटों को जीतने का दावा करने के सवाल पर कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान के साथ जनता के बीच जा रही है। जैसे ही चुनाव की घोषणा होगी पार्टी दमदारी से लड़ेगी। निश्चित ही प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज बहन बेटी सुरक्षित हैं। व्यापारी बिना गुंडा टैक्स के व्यापार कर रहे हैं। विपक्षी दलों की सरकारों में सिर्फ परिवार एवं समुदाय विशेष को लाभ पहुंचाने का काम किया जाता था। पिछले लोकसभा चुनाव में संविधान के नाम पर जनता को भ्रमित करने का काम किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,मेयर कामिनी राठौर,विधायक मनीष असीजा, डा अमित गुप्ता,विशाल यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पार्टी घर-घर देगी दस्तक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तो ऑनलाइन संचालित होगा, लेकिन इस अभियान के माध्यम से पार्टी घर-घर दस्तक देने का काम करेगी। इसके लिए 25 से 27 अगस्त तक मंडलीय कार्यशाला होगी। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण के साथ एक सितंबर से अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed