फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   complaints lodged on Nivesh Mitra portal, Industrial, groups, appealed, DM, resolve, pending complaints , firozabad news

निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही

Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
complaints lodged on Nivesh Mitra portal, Industrial, groups, appealed, DM, resolve, pending complaints , firozabad news
फिरोजाबाद। उद्योग बंधुओं एवं उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को स्थापित निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निराकरण नहीं हो पा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस पर आपत्ति जताई है। वर्तमान में निवेश मित्र पोर्टल पर करीब 20 शिकायतें लंबे समय से लंबित हैं।
विज्ञापन

औद्योगिक विकास की गति तेज कराने के इरादे से औद्योगिक विकास विभाग द्वारा निवेश मित्र पोर्टल की स्थापना की गई है। औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, उद्यमियों के बहुमूल्य समय का सदुपयोग, उत्पादन वृद्धि एवं समस्या व शिकायतों के त्वरित निदान के लिए स्थापित पोर्टल पर कॉमन एप्लीकेशन के जरिए आवेदन किया जा सकता है। नियमानुसार निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का 15 दिन में निराकरण अनिवार्य है लेकिन उद्योग जगत से जुड़ीं 20 शिकायतें लंबे समय से पोर्टल पर लंबित हैं। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस कड़ी आपत्ति की है।
विज्ञापन

ये विभाग कर रहे शिकायत निस्तारण में कोताही
जानकारी के अनुसार पिकप द्वारा एक, जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र व चार, आबकारी विभाग में दस, विप्रा में दो के अलावा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एनओसी संबंधी तीन शिकायतों का निराकरण लगभग 30 दिन से नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उद्योगपतियों द्वारा निवेश मित्र पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का अनुश्रवण शासन स्तर से होता है। शिकायतों का निस्तारण समयानुसार नहीं कराने वाले विभागों को पत्र जारी किए हैं। यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में भी है। डीएम ने इस मामले संबंधितों को निर्देशित किया है। -अमरेश पांडेय उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed