{"_id":"67e442520134e888a0063ca9","slug":"complaint-filed-against-sp-mp-suman-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-145151-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सपा सांसद सुमन के खिलाफ परिवाद दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सपा सांसद सुमन के खिलाफ परिवाद दायर
Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (भारत) के राष्ट्रीय सचिव दलवीर सिंह तोमर ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन की संसद में राणा सांगा पर विवादित टिप्पणी के विरोध में बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम (एमपीएमएलए कोर्ट) में परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने बयान दर्ज के लिए 22 अप्रैल की तिथि तय की है।
सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान के बाद क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। दलवीर सिंह ने कहा कि सांसद के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने थाने गया, लेकिन वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 24 मार्च को भी एसएसपी कार्यालय शिकायत भेजने पर कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली है।