फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Commotion over construction in front of municipal corporation

नगर निगम के सामने निर्माण को लेकर हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 03 Apr 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Commotion over construction in front of municipal corporation
प्लॉट पर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद हंगामा करते मंगलामुखी।
 नगर निगम गेट के सामने फिरोजाशाह मकबरा के बगल में खाली पड़ी जमीन पर निर्माण के लेकर सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसमें एक पक्ष भाजपा समर्थक है। निर्माण कार्य को लेकर नोकझोंक भी हुई। अवैध कब्जे की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवाते हुए दोनों पक्षों से जमीन के संबंध में कागजात दिखाने को कहा।
विज्ञापन

नगर निगम गेट के सामने फिरोजशाह का मकबरा है। मकबरा के बगल से ही खाली पड़ी जमीन पर भाजपा समर्थक किशोर अग्रवाल बंटी और उनके भाई द्वारा बाउंड्रीबाल का तीन दिन से निर्माण कराया जा रहा था। दोपहर को कुछ मंगलामुखी यहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। भाजपा समर्थक पक्ष के लोगों ने अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता की, उसके बाद निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस मामले में निर्माण करा रहे मनोज अग्रवाल का कहना है कि यह जमीन मई-16 में रुद्रदत्त पालीवाल ने फ्री होल्ड कराई गई थी। इसके उपरांत मेरे और भाई किशोर अग्रवाल के नाम बैनामा कर दिया, जिसमें एक लाख 14 हजार का स्टांप लगा है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए काम रुकवा दिया है। वहीं दूसरे पक्ष से जुड़े मुजफ्फर बेग और आलिम का कहना है कि यह जमीन वक्फ बोर्ड की जमीन है। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। कब्जा करने वाले भाजपा के समर्थक और विधायक के करीबी हैं। सत्ता का लाभ उठा कर वफ्फ की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल दक्षिण केपी सिंह का कहना है कि अवैध कब्जे की सूचना पर काम रुकवाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दोनों पक्षों से जमीन के संबंध में कागजात मंगाए गए हैं। कागजात देखने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed