फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Commotion in the municipal , city commissioner stopped car

नगर निगम में हंगामा, नगर आयुक्त की गाड़ी रोकी

Wed, 04 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Commotion in the municipal , city commissioner stopped car
 होली के त्योहार पर भी मानदेय न मिलने से आक्रोशित ठेका कर्मचारियों ने नगर निगम में हंगामा काटा। नगर आयुक्त की गाड़ी रोककर नगर निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। यही नहीं कुछ कर्मचारियों ने नगर निगम का मुख्य गेट भी बंद कर दिया।
विज्ञापन



नगर निगम द्वारा जनवरी माह में 400 सफाई कर्मचारियों का ठेका उठाया गया था, जिसमें ठेका कर्मचारियों को 7500 रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाना है। वर्तमान में ठेका कर्मचारियों दिसंबर-14, जनवरी, फरवरी का मानदेय लंबित है। ठेका कर्मचारियों द्वारा लगातार मानदेय की मांग की जा रही थी, लेकिन लेखा विभाग द्वारा समय से चेक जारी नहीं किया गया। नगर आयुक्त द्वारा सख्त रुख अपनाने के बाद सोमवार को चेक काटा गया।
विज्ञापन



इसके बाद भी बुधवार तक ठेका कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल सका। इससे कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया।  बुधवार दोपहर काफी संख्या में ठेका कर्मचारी एकत्रित होकर नगर निगम जा पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारियों ने हंगामा, नारेबाजी करते हुए नगर आयुक्त की गाड़ी रोक ली। कई कर्मचारी गाड़ी के आगे लेट गए। नगर आयुक्त ने कर्मचारियों को समझाने का काफी प्रयास किया, कर्मचारी बिना मानदेय के कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ अधिकारी धीरे से खिसक गए। उपायुक्त प्रमोद कुमार ने आक्रोशित कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आक्रोशित कर्मचारियों ने उछाले जूते चप्पल
कर्मचारियों में इतना आक्रोश था कि हंगामे के दौरान लेखाधिकारी के घेरकर कुछ कर्मचारियों ने जूते चप्पल हाथ में उठा लिये। वहीं कई कर्मचारी गाली गलौज करते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed