{"_id":"55bbbceaa22248c3c6be119950d58a1e","slug":"commotion-by-drunk-policemen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर पुलिस कर्मियों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर पुलिस कर्मियों ने किया हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर पुलिस लाइन में हंगामा करना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए उनके खिलाफ मटसेना थाने में मामला दर्ज करा दिया।
सिपाही प्रमोद कुमार और खिलौना सिंह ने शुक्रवार पुलिस लाइन में शराब पीकर हंगामा करना शुुरू कर दिया था। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। जानकारी एसपी पीयूष श्रीवास्तव को हुई तो वह पहुंच गए। उन्होंने दोनों सिपाहियों थाना मटसेना भेज दिया। यहां उनके खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 29 के तहत आरआई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष मटसेना ने बताया कि दोनों सिपाहियों का मेडिकल कराने के साथ ही न्यायालय में पेश किया गया, यहां से उनको जमानत मिलने पर छोड़ दिया गया। एसपी का कहना है कि दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।