{"_id":"609885971920b61ea57851e7133c36ef","slug":"commotion-at-phc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 21 Feb 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायरल से ग्रामीण परेशान, चिकित्सक नदारद
ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया हंगामा, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
टूंडला। बदलते मौसम के चलते देहात क्षेत्र में वायरल फीवर अपना असर दिखा रहा है। गांव नगला सिंघी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती तक नहीं है। शनिवार दोपहर तक किसी भी चिकित्सा कर्मी के वहां नहीं पहुंचने पर बैठे ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने हंगामा व शासन प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
गांव नगला सिंघी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक की तैनाती न होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम में वायरल बुखार सर्दी जुकाम बुखार खांसी से परेशान हैं। वायरल से पीड़ित अजीत नगर निवासी गोविंद राम व नगला धीरी निवासी नाहर सिंह कुष्ठरोग से पीड़ित केंद्र पर दवा लेने गए तो चिकित्सा कर्मी केंद्र पर नहीं पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक जब कोई भी चिकित्सा कर्मी स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शासन-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की।
ग्रामीणों का आरोप है कि वार्डवॉय नरेंद्र शर्मा कभी कभार आता है। वहां किसी भी चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। विरोध- प्रदर्शन करने वालों में पातीराम, चरन सिंह, उदय सिंह, सोवरन सिंह, लीलाधर, मानिकचंद्र, मनीराम, राजन सिंह, राम चरन, हीरालाल, विजय सिंह, राम प्रकाश, लूकाराम थे।
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी के चलते नगला सिंघी स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। वहां फार्मासिस्ट व वार्डवॉय हैं। पीपरिया गांव में चिकित्सीय टीम के साथ उक्त लोगों के भेजे जाने पर दोपहर को ही वे केंद्र पर पहुंच सके थे। दोपहर बाद मरीजों को दवाइयां वितरित की गई हैं।
डा. संजीव वर्मा
अधीक्षक
सीएचसी, टूंडला
फोटो- टूंडला के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगला सिंघी में नारेबाजी करते ग्रामीण-1 व चिकित्सक के इंतजार में बैठे मरीज-2