{"_id":"85b4736b80c28fdbfba11ac7964470c1","slug":"commercial-buildings-caused-to-measure-the-corporation-s-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामर्शियल भवनों की नाप को पहुंची निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामर्शियल भवनों की नाप को पहुंची निगम की टीम
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। शहर में कामर्शियल भवनों की नापजोख कर टैक्स निर्धारण को बुधवार को टैक्स विभाग की टीम क्षेत्र में दौड़ती नजर आई। टीम ने किड्स कार्नर स्कूल, तुलसी पैलेस, धर्मशाला सहित कांच इकाइयों की फीता डालकर पैमाइश कराई गई।
डीएम विजय किरन आनंद के निर्देश पर नगर निगम द्वारा स्वकर वसूली पर सर्वाधिक जोर दिया जा रहा है। प्रथम चरण में कामर्शियल भवन स्वामियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। डीएम के निर्देश पर टैक्स विभाग द्वारा 1650 भवनों की सूची तैयार की गई थी। अब सूची के आधार पर ही कामर्शियल भवनों की पैमाइश कर टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम द्वारा अब तक 150 से अधिक भवनों की पैमाइश की जा चुकी है। बुधवार को कर अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में टैक्स विभाग की टीम ने करीब एक दर्जन कामर्शियल भवनों की पैमाइश कर टैक्स का निर्धारण किया। टैक्स विभाग की टीम सबसे पहले किड्स कार्नर स्कूल पहुंची। यहां दोनों स्कूलों की अलग-अलग फीता डालकर पैमाइश की गई। इसके बाद बाग छिंगामल में संभव प्रकाश जैन के कामर्शियल भवन का टैक्स निर्धारण किया गया। यहां से टीम सीधे होटल तुलसी पैलेस पहुंची। तुलसी पैलेस में ओपन व कवर्ड स्थल की पैमाइश की। तुलसी पैलेस के सामने सुपर ग्लास की पैमाइश की गई। सुपर ग्लास के स्वामी द्वारा मौके पर ही एक लाख रुपये टैक्स जमा किया गया। शेष टैक्स एक सप्ताह में जमा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद टीम ने जलेसर रोड स्थित मोहित कलेक्शन व जीवी गुप्ता मैरिज होम का भी टैक्स निर्धारण किया। कर अधीक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कामर्शियल भवनों की पैमाइश के साथ ही सभी को नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।