फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coins of the Mughal period found during excavation in the temple

Firozabad News: मंदिर में खुदाई के दौरान मिले मुगल काल के सिक्के

Mon, 19 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 19 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Coins of the Mughal period found during excavation in the temple
कोटला में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर की खुदाई में निकले प्राचीन सिक्के।  - फोटो : कोटला में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर की खुदाई में निकले प्राचीन सिक्के।
फिरोजाबाद। कोटला में एक प्राचीन महादेव मंदिर की खोदाई का कार्य चल रहा था। सोमवार को मंदिर में काम कर रहे श्रमिकों ने चीख पुकार शुरू कर दी। मंदिर की जमीन की खोदाई में सिक्के निकलना शुरू हो गया। पहले तो सोने के सिक्कों का हल्ला हुआ। लेकिन जब इनमें से कुछ सिक्कों को धोकर देखा तो यह प्राचीन सिक्के तांबे के प्रतीत हो रहे थे। ग्रामीणों ने मंदिर में इन प्राचीन सिक्कों को रखवा दिया है।
विज्ञापन

कोटला में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर है जो काफी प्राचीन है। यह लोगों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। यहां पर खोदाई कर इन दिनों मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। मंदिर कमेटी से जुड़े लोग लगातार खोदाई के कार्य की निगरानी रख रहे हैं। शिवजी के मंदिर की मान्यता काफी है। इस मंदिर के अंदर अलग अलग मठों के अंदर अन्य देव प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। सोमवार को अचानक मंदिर की खोदाई के दौरान तांबे के सिक्कों में जाकर फावड़ा फंसा तो श्रमिकों ने मंदिर कमेटी को इसकी जानकारी दी। मंदिर से जुड़े लोगों ने श्रमिकों से खुदाई कराकर सिक्कों को निकलवाया तो इनका वजन लगभग दो किलो बताया। वहीं सिक्कों की संख्या दो सैकड़ा के आसपास हो सकती है। इन प्राचीन सिक्कों को मंदिर में रखवा दिया है। एक सिक्के की धुलाई करने पर यह तय हो गया कि सिक्के तांबे के हैं। लोगों का कहना है कि सिक्के 500 साल पहले के हो सकते हैं। बाकी जांच में इनकी प्राचीनता प्रमाणित हो जाएगी।
विज्ञापन

इस संदर्भ में क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी आगरा मंडल डा कृष्ण मोहन दुबे ने बताया कि कोटला के प्राचीन मंदिर में प्राचीन तांबे के सिक्के मिलने की जानकारी नहीं है। इस मंदिर में टीम को भेजकर सिक्कों को दिखवाया जाएगा। प्राचीन सिक्कों को लेकर पुरातत्व विभाग जांच करेगा। पुरातत्व विभाग आगरा के राजीव रंजन ने बताया कि टीम के साथ वह कोटला में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed