फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coal trader s mother was murdered by his daughter s son inlaw in Firozabad

कातिल दामाद का शैतानी दिमाग: कत्ल करने के बाद गया था पुलिस के पास, नौकरानी ने कोंख की दुहाई देकर बचाई जान, पढ़ें खुलासा

Sat, 02 Apr 2022 08:03 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद।
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 02 Apr 2022 08:03 PM IST
सार

कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि कमला देवी की हत्या और लूट का मुकदमा लोकेश की तहरीर पर दर्ज कर लिया गया है। आरोपी तरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से 77,620 रुपये और लूटे आभूषण भी बरामद कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Coal trader s mother was murdered by his daughter s son inlaw in Firozabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्यनगर निवासी कोयला कारोबारी की मां कमला देवी की हत्या उनकी बेटी के दामाद (धेवते दामाद) ने की थी। बचाव में आई नौकरानी पर भी जानलेवा हमला किया था। नौकरानी ने पेट में पल रहे बच्चे की दुहाई व राज किसी को न बताने की बात कहकर अपनी जान बचाई। हत्या के बाद आरोपी घर से नकदी व आभूषण लेकर भाग गया। नौकरानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने हत्यारोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि मोहल्ला आर्यनगर गली नंबर नौ निवासी कोयला कारोबारी लोकेश की मां कमला देवी की शुक्रवार को उसकी बड़ी बेटी के दामाद ने पेंचकस व कांच से गले पर वार कर हत्या की गई थी। घटना के वक्त कमला देवी और नौकरानी रेनू घर पर अकेली थी। वहीं पूरा परिवार फिल्म देखने गया था। मौका देखकर आरोपी दामाद तरुण गोयल निवासी लोहिया नगर थाना उत्तर उनके घर पहुंचा। कमला देवी के गले पर कई बार पेंचकस से वारकर और कांच से हमला कर हत्या कर दी। बचाव में आई नौकरानी रेनू पर भी हमला किया।
विज्ञापन

 
नौकरानी ने किसी से घटना के बारे में न बताने और पेट में पल रहे बच्चे का हवाला देकर अपनी जान बचाई। कमला देवी की हत्या के बाद आरोपी ने घर में रखी नकदी, सोने चांदी के आभूषणों लूटने के बाद थाना उत्तर जाकर पुलिस को हत्या की सूचना दी। पहले तो नौकरानी पुलिस को घटना के बारे में सही जानकारी देने से बचती रही। जब पुलिस ने उसको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया तो रेनू ने पुलिस को सारी घटना बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जिले का रहने वाला है आरोपी
एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि हत्यारोपी तरुण गोयल मेरठ जिले सदर बाजार थाना क्षेत्र के मकान संख्या 195 बंगला एरिया का रहने वाला है। वर्तमान में थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर गली नंबर दो में परिवार के साथ रहता है। ससुरालीजनों की साझेदारी में फिरोजाबाद में सेनेटरी का कारोबार कर रहा था। 
 

सट्टे ने बना दिया था लाखों का कर्जदार

पीड़ित परिजन की माने तो तरुण की जब शादी की गई थी, तब वह काफी पैसे वाला होने के साथ ही उसका सेनेटरी का काफी अच्छा कारोबारी भी था। ऑनलाइन सट्टे के कारण उस पर करीब 60 से 70 लाख का कर्ज हो गया था। लॉकडाउन के दौरान वह मेरठ छोड़कर फिरोजाबाद आकर रहने लगा था। तरुण को उम्मीद थी कि कमला देवी के पास करीब सात से आठ लाख रुपया नकद है। इस कारण उसने हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed