फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Coal loaded in goods train caught fire, created panic

Firozabad News: मालगाड़ी में भरे कोयले में लगी आग, मची खलबली

Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Coal loaded in goods train caught fire, created panic
शिकोहाबाद/मक्खनपुर। कानपुर की ओर से गाजियाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी में भरे कोयले में अचानक आग लग गई। चलती ट्रेन में भरे हुए कोयले में आग लगने की सूचना से रेल प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में शिकोहाबाद से फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने ओएचई लाइन के ट्रिप होने के बाद आग बुझाई। तब कहीं जाकर रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन



रविवार को कानपुर की ओर से केएनजेड मालगाड़ी कोयला लेकर गाजियाबाद की ओर जा रही थी। डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर पर दौड़ रही मालगाड़ी जब सुबह 11 बजे करीब न्यू मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के अप रेलट्रैक से गुजर रही थी। तभी किसी रेलकर्मी की नजर वैगन संख्या एनएचएल 220912/37615 पर गई। जिसमें भरे हुए कोयले से धुआं उठ रहा था। कोयलेे में आग लगने की सूचना रेलकर्मी ने तत्काल ही स्टेशन मास्टर के माध्यम से मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला के रेलअधिकारियों को दी। सूचना मिलने से स्थानीय रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलअधिकारियों ने आनन-फानन में शिकोहाबाद फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा थाना मक्खनपुर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना मक्खनपुर प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान समेत सीओ सदर एवं सीओ शिकोहाबाद मौके पर पहुंच गए। ओएचई के तारों में विद्युत आपूर्ति जारी थी। रेलअधिकारियों के निर्देश पर ओएचई ट्रिप होने के बाद ही फायर बिग्रेड की टीम ने कोयले में लगी हुई आग को बुझाया। इसके बाद ही मालगाड़ी को दोपहर एक बजे करीब गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। ट्रेन के रवाना होने के बाद ही रेलअधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन








डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के न्यू मक्खनपुर रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी में लदे हुए कोयले से धुआं उठने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम एवं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा था। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटना पर काबू पा लिया था। - रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed