{"_id":"610d82908ebc3ebb706b4ee4","slug":"cms-inspected-oxygen-plant-with-senior-engineer-firozabad-news-agr502793645","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने वरिष्ठ इंजीनियर के साथ किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने वरिष्ठ इंजीनियर के साथ किया ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। कोविड महामारी की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए संयुक्त चिकित्सालय में एक 20 बेड का बच्चा वार्ड तैयार किया जा रहा है। साथ ही एक अन्य वार्ड भी बनाया जा रहा है। इन वार्डों में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइपलाइन भी डाली जा रही है। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट का निर्माणकार्य भी चल रहा है।
शुक्रवार सुबह सीएमएस डॉ. आलोक कुमार ने वरिष्ठ इंजीनियर टीके गुप्ता के साथ ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेकेदार को प्लांट को एक सप्ताह के अंदर चालू करने के लिए कहा। टीके गुप्ता ने बताया कि प्लांट का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 20 प्रतिशत शेष है, इसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सीएमएस ने कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधीक्षक ने बताया कि प्लांट के चालू होते ही कोविड अस्पताल काम प्रारंभ कर देगा।
पेंटिंग से सजाया जायेगा बच्चा वार्ड----
सीएमएस ने बताया कि बच्चा वार्ड में बच्चों के मनोरंजन के लिए दीवार पर पेंटिंग कराई जाएगी। पेंटिंग कई प्रकार की होगी। जिससे अस्पताल में भर्ती बच्चे पेंटिंग को देख कर घर का एहसास करेंगे। उन्होंने बताया कि पेंटिंग का कार्य होने के बाद बच्चा बार्ड मॉडल बन जायेगा।