फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   CM Model Composite School will be built, search for land started

Firozabad News: सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा, भूमि की तलाश शुरू

Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 30 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
CM Model Composite School will be built, search for land started
फिरोजाबाद। जिले में सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इस विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय के आसपास इस विद्यालय को बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे हर क्षेत्र के बच्चों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय ने बताया कि विभाग के स्कूलों में शासन स्तर से बड़े बदलाव हो रहे हैं। शासन जिले में सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल एवं सीएम मॉडल कंपोजिट स्कूल बनाएगा। सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूल सभी सुविधाओं से लैस होगा। शासन से स्कूल का चयन होने के बाद इनमें तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इस स्कूल के लिए शासन विभाग को बजट जारी करेगा। यह स्कूल कक्षा एक से लेकर आठ तक होगा और इसे उच्चीकृत किया जाएगा। स्कूलों में और भवन बनाए जाएंगे। वहीं, दूसरी ओर विभाग जिले में एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय भी बनाएगा। यह प्री प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक होगा।
विज्ञापन

यह पूरी तरह से नया विद्यालय होगा। इसके लिए विभाग द्वारा जिले में जमीन की तलाश की जा रही है। शासन ने स्कूल के चयन के लिए जो गाइड लाइन जारी की है उसमें स्कूल को जिला मुख्यालय या ब्लॉक मुख्यालय पर बनाया जाएगा। स्कूल के लिए जमीन मिलते ही इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



----

खेलकूद की होंगी सुविधाएं

विद्यालय में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, कंप्यूटर, ग्रीन बेल्ट के साथ ही पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, रसोईघर आदि की बेहतर व्यवस्था भी होगी। इन स्कूलों को हाईटेक संसाधन के साथ खेल-कूद समेत अन्य सुविधाओं से लैस करते हुए पंजीकृत विद्यार्थियों को शिक्षा निजी स्कूलों से बेहतर मिलेगी। यही नहीं आधुनिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ स्क्रीन पर शिक्षण कार्य करने की सुविधा मिलेगी। जहां बच्चों का बौद्धिक विकास होगा। वहीं स्कूल में शिक्षा के साथ संचालित अन्य गतिविधियों से उनके शारीरिक विकास में भी मदद मिलेगी।
----
सीएम माॅडल कंपोजिट विद्यालय के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। शासन से गाइड लाइन भी प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा।
आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed