फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Clouds of trouble are looming over Bhole Baba's servants.

Firozabad News: भोले बाबा के सेवादारों पर मंडरा रहे हैं संकटों के बादल

Mon, 08 Jul 2024 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 08 Jul 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds of trouble are looming over Bhole Baba's servants.
शिकोहाबाद। भोले बाबा के सेवादारों पर संकटों के बादल अभी मंडरा रहे हैं। हाथरस एसटीएफ द्वारा शिकोहाबाद से सपा नेता की गिरफ्तारी के बाद अब उसके करीबियों की पुलिस कुंडली खंगाल रही है। पुलिस बाबा के खास सेवादारों की तलाश करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में चरणरज लेने के दौरान भगदड़ मची थी। जिसमें सैकड़ों अनुयायियों की जान चली गई थी। हाथरस में हुए इस कांड के बाद शासन और प्रशासन की भोले बाबा के खास सेवादारों पर भृकुटि चढ़ी हुई है। अभी कुछ ही दिनों पूर्व हाथरस एसटीएफ ने शिकोहाबाद के एटा चौराहे के समीप से बाबा के एक खास सेवादार, उनके संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं सपा नेता उपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको हाथरस जनपद की सिकंदराराऊ पुलिस ने जेल भी भेज दिया था। हाथरस एसटीएफ की इस कार्रवाई के बाद से बाबा के कई खास सेवादार अंडरग्राउंड हो गए हैं। उन पर अभी-भी संकटों के बादल मंडरा रहे हैं। शिकोहाबाद पुलिस अब गिरफ्तार किए गए सपा नेता उपेन्द्र यादव के खास करीबियों एवं बाबा के सेवादारों की कुंडली खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबा के खास सेवादारों में न सिर्फ नेता, बल्कि आमजन और पूर्व प्रधान तक शामिल हैं। जिन सभी को पुलिस अपने निशाने पर लेने के प्रयास में जुटी हुई है। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह सपा नेता के अलावा उसके करीबियों की भी कुंडली खंगाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed