फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   "Classical music is lively stream '

‘संगीत की शास्त्रीय धारा ही जीवंत है’

Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 12 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
"Classical music is lively stream '
अमजद अली द्वारा प्रस्तुति दी गई
भारतीय शास्त्रीय विद्याओं को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शिकोहाबाद चैप्टर स्पिक मैके एवं शब्दम् के संयुक्त तत्वाधान में दो कार्यक्रम बाह पब्लिक स्कूल एवं जीडीएन इंटर कालेज, ग्राम विजकौली में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

अमजद अली खान ने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत कार्यशाला में विद्यार्थियों को तीन ताल एवं सोलह मात्राओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वाद्य यंत्रों के बारे में भी बच्चों को बताया। बाह पब्लिक स्कूल में सैकड़ों बच्चों के साथ राग यमन में ‘गाइए गणपति जगवंदन, शंकर सुमन भवानी....’ गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  राग मिया टोडी में ‘अल्ला जाने मौला जाने’ की प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि संगीत की शास्त्रीय धारा ही जीवंत है किसी भी गीत एवं संगीत की यही नींव है। उन्होंने बच्चों को शास्त्रीय संगीत की तरफ ध्यान आकर्षित कराया और सीखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

जीडीएन इंटर कालेज ग्राम विजकौली में उन्होंने विद्यार्थियों को सुबह शाम एवं दोपहर के विभिन्न रागों से परिचय कराया और जानकारी दी कि हर एक घटें पर राग का अपना अलग-अलग महत्व हैं। विद्यालय की छात्राओं को मंच पर बुलाकर उन्होंने सा रे गा मा पा धा नी सा का एक-एक करके अभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed