{"_id":"5f415e388ebc3e3cb654142d","slug":"civic-social-problem-water-problem-in-firozabd-water-problem-in-bodhashram-firozabad-news-agr45592826","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो - दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं बोधाश्रम रोड के बाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो - दूषित जलापूर्ति से परेशान हैं बोधाश्रम रोड के बाशिंदे
विज्ञापन
बोधाश्रम रोड पर आ रहे गंदे पानी से क्षेत्रीय लोग परेशान।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बोधाश्रम रोड स्थित गैस गोदाम के आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां के लोग पानी का प्रयोग पीने और खाना बनाने में नहीं कर पा रहे हैं। लोग काफी समय से पानी की समस्या का दंश झेल रहे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी विगत एक माह से समस्या जस की तस बनी हुई है।
बोधाश्रम रोड और उससे जुड़ी लिंक गलियों में गंगाजल की आपूर्ति होती है। ऐसे में यहां में पानी का संकट नहीं है। हालांकि एक माह से इन क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का कहना है कि पानी में कीड़े भी आ रहे हैं। बोधाश्रम निवासी दीपक कुमार बताते है कि पिछले एक माह से समस्या है। शिकायत करने के बाद भी निस्तारण नहीं हो सका।
क्षेत्र के शशिकांत का कहना है कि पानी दूषित होने के कारण उसका प्रयोग किसी कार्य में नहीं हो पा रहा है। पानी से उनके बेटे वेदांत वशिष्ठ का स्वास्थ्य भी विगत कई दिन से खराब चल रहा है। ऐसे में पानी खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। सहायक अभियंता शिवराज वर्मा का कहना है कि समस्या संज्ञान में नहीं है। रविवार सुबह टीम भेजकर लाइन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर वसूले 70 हजार रुपये
फिरोजाबाद। जलकर की वसूली के लिए जलकल विभाग द्वारा मायापुरी, टापाकलां, द्वारिकापुरी और सुभानगन सेक्टर एक में डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जलकल विभाग द्वारा 70 हजार आठ सौ रुपये का जलकर वसूला गया। इस दौरान छह उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया वहीं 15 खुले कनेक्शन काट दिए गए।