{"_id":"5ffde12d8ebc3e33362a41d6","slug":"civic-law-and-order-in-up-firozabad-news-agr4760227149","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ नारखी और पंचायत सचिव मटसेना को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ नारखी और पंचायत सचिव मटसेना को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पंचायत भवन की मरम्मत में लापरवाही और वर्ष 2012-13 के दौरान 15वें वित्त व राज्य वित्त से मिली धनराशि का हिसाब नहीं देने पर डीपीआरओ ने एक एडीओ और पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
ब्लाक नारखी क्षेत्रांर्गत 23 ग्राम पंचायतों द्वारा वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान राज्य व 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के खर्च का हिसाब नहीं दिया जा रहा है। लेखा परीक्षा विभाग इन पंचायतों के विरुद्ध सोशल नोट भी जारी किया गया। इस संबंध में गत दिनों एडीओ पंचायत राकेश कुमार को चेतावनी जारी कर सोशल ऑडिट से जुडे़ प्रकरणों का निस्तारण कराने को कहा गया लेकिन उक्त मामले अभी भी लंबित हैं। इसी क्रम में ब्लाक फिरोजाबाद की ग्राम पंचायत मटसेना में तैनात पंचायत सचिव द्वारा पंचायत भवन की मरम्मत कराने के लिए कई निर्देश दिए गए लेकिन पंचायत सचिव आदित्य मिश्रा ने इस कार्य में रुचि नहीं ली।
डीपीआरओ ने मंगलवार को एडीओ नारखी राकेश कुमार एवं पंचायत सचिव मटसेना आदित्य मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। एक सप्ताह में सुधार नहीं होने पर दोनों को कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है।