फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

चार दिन से बिजली का संकट झेल रहे है कसबा कठफोरी के दो सौ परिवार

Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
civic
खेत में पड़े हाईटेंशन लाइन के तार - फोटो : FIROZABAD
कठफोरी (फिरोजाबाद)। प्लाटों के ऊपर से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार उतर जाने से कस्बा कठफोरी के करीब दो सौ परिवारों के सामने पिछले चार दिनों से बिजली का संकट पैदा हो गया है। मामला संज्ञान में आने के 48 घंटे बाद भी अधिकारियों ने न तो तारों को ठीक कराया गया और न ही ग्रामीणों को सप्लाई देने के लिए कोई दूसरी व्यवस्था की। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

कठफोरी स्थित मास्टर होटल के पीछे लगे विद्युत ट्रांसफार्मर को सेमरा फीडर से विद्युत सप्लाई दी जाती है। इसके लिए विद्युत विभाग द्वारा 11 हजार की लाइन कई वर्ष पूर्व डाली गई थी। नेशनल हाईवे का निर्माण होने के बाद लोगों ने खेतों में भवनों का निर्माण कराने के लिए प्लाटिंग शुरू कर दी। प्लाटिंग होने के बाद भवन निर्माण के कार्य में यह तार बाधा बनने लगे। शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने करीब तीन सौ मीटर लंबी लाइन को रातों रात उतारने के साथ ही ट्रांसफार्मर भी पोल से हटाकर जमीन पर रख दिया। शनिवार सुबह ग्रामीणों को जानकारी हो सकी। सूचना के बाद भी रविवार को कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार को अवर अभियंता राहुल कुमार मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना करने के साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सिरसागंज में तहरीर तो दे दी। लेकिन तारों को दूसरे स्थान या फिर उन्हीं पोलों पर शिफ्ट कराने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जिससे करीब दो सौ परिवारों के सामने चार दिन से बिजली का संकट बना है। ग्रामीणों में आक्रोश है। अवर अभियंता राहुल कुमार का कहना है कि सिरसागंज पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed