फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

त्योहार पर बढ़ा 25 मीट्रिक टन कूडा, दोपहर तक नहीं उठ रहे ढेर

Tue, 27 Oct 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
civic
बजरिया स्थित थाना दक्षिण के पीछे 11 बजकर 30 मिनट पर लगा कूड़े का ढेर - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। दीपावली पर्व पर घर-घर सफाई अभियान चल रहा है। इन दिनों रूटीन से 25 मीट्रिक टन कूड़ा अधिक निकल रहा है। सड़कों से कूडे़ का उठान समय से नहीं हो पा रहा है। मुख्य मार्गों से भी नगर निगम की गाड़ियां दोपहर एक बजे तक भी कूडे़ के ढेर नहीं उठा पा रही हैं जबकि सुबह दस बजे से अधिकांश बाजार खुल जाते हैं। इस दौरान सफाई वाहनों से आवागमन भी बाधित हो रहा है। दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर घर-घर में सफाई अभियान चल रहा है। ऐसे में घरों से निकलने वाले कूड़े की मात्रा बढ़ गई है। आम दिनों में शहर में करीब 283 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इन दिनों 25 मीट्रिक टन कूड़ा और बढ़ गया है। करीब 308 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। इसको समय से उठाने के लिए विभाग के पास न तो कर्मचारी हैं और न ही पर्याप्त वाहन। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर दोपहर तक कूडे़ के ढेर लगे नजर आते हैं। कूड़ा दोपहर बाद उठाया जाता है। इससे राहगीरों के साथ व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत हो रही है। मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद भी दोपहर तक शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। उत्तर थाने के समीप दोपहर ढाई बजे तक कूड़ा सड़क पर पड़ा था। आगरा गेट स्थित गली नंबर तीन के बाहर तीन बजे तक कूड़े का ढेर लगा रहा।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगे रहे कूड़े के ढेर
सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दुली चौराहा पर कूड़ा पड़ा रहा। दोपहर 12 बजे बजरिया स्थित ढलाव घर से कूड़ा उठाने के लिए नगर निगम के कर्मचारी नहीं पहुंचे। सुबह 11 बजे तक जलेसर रोड पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। चौकीगेट चौराहा पर भी कूड़ा पड़ा रहा। 11 बजे तक जलेसर रोड स्थित मरघटी के पास कूडे़ के ढेर लगे रहे। पुरानी मंडी क्षेत्र में साढे़ 11 बजे बजे सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे। स्टेशन रोड पर पौने 12 बजे सफाई वाहन कूडे़ का ढेर उठा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर रोज करीब 11 बजे ही कूड़ा उठता है। इस बीच दुर्गंध के कारण दुकान पर बैठने में दिक्कत होती है। जब नगर निगम की गाड़ी कूड़ा उठाने के लिए आती है उस बीच जाम भी लग जाता है। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
उदय सक्सेना- जलेसर रोड
मोहल्ला दुली चौराहे पर कूड़ा पड़ने से दिक्कत होती है। गली मोहल्लों से निकलने वाला कूड़ा भी सफाई कर्मचारी सड़क पर फेंक कर चले जाते हैं। भले ही कूड़ा दो बार में उठवाया जाता हो, लेकिन शाम चार बजे तक यहां कूड़ा पड़ा होने से पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैली रहती है।
प्रमोद तिवारी-दुली चौराहा
त्योहार को लेकर बाजार में भीड़भाड़ है। बजरिया में कूड़ा दोपहर के बाद ही उठ पाता है। इससे राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है। सड़क पर कूड़ा न डाले इसके लिए नगर निगम द्वारा एक माह पूर्व नलकूप की कोठरी को तुड़वाकर डलवा घर बनाने का प्रयास किया था लेकिन आज तक कुछ भी नहीं हुआ। सड़क पर ही कूड़ा डाला जा रहा है।
हिमांशु अग्रवाल - बजरिया
दो शिफ्ट में उठवाया जाता है कूड़ा
नगर निगम के वर्कशॉप प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि शहर का कूड़ा उठाने के लिए कुल 70 वाहन चल रहे हैं। दो शिफ्ट में कूड़ा उठवाया जाता है। पहली शिफ्ट के वाहन सुबह करीब सात बजे निकाले जाते हैं और दूसरी शिफ्ट के वाहन 12 बजे निकाले जाते हैं।

विभाग के पास कर्मचारियों का भी अभाव
कूड़े को समय से उठवाया जाए। इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से लगभग 22 सौ कर्मचारी होने चाहिए लेकिन वर्तमान में करीब 1760 कर्मचारी ही विभाग के पास हैं। ऐसे में दिक्कत आती है। कभी-कभी वाहन खराब होने के कारण देर से कूड़ा उठ पाता है।
दलवीर सिंह - जेडएसओ
प्रतिदिन निकलने वाला कूड़ा - 283 मीट्रिक टन
त्योहार को लेकर बढ़ी कूड़े की मात्रा - 25 मीट्रिक टन
वाहनों की संख्या - 70
शहर की आबादी लगभग - दस लाख
सफाई कर्मचारियों की संख्या - 1760
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed