फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

पेयजल का कनेक्शन खुला मिलने पर कराई जाएगी एफआईआर

Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
civic
फिरोजाबाद। पानी की बर्बादी रोकने के लिए जलकल विभाग डोर-टू-डोर अभियान चलाएगा। अभियान के तहत चेताने के बाद भी पेयजल का कनेक्शन खुला मिलने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि अभियान के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। एक टीम का नेतृत्व वह स्वयं तो दूसरी टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता द्वारा किया जाएगा। टीमें सुबह के समय प्रत्येक वार्ड में दस्तक देंगी। खुले कनेक्शन मिलने पर उपभोक्ता को जागरूक कर कनेक्शन बंद कराने को प्रेरित किया जाएगा। दो दिन बाद चेकिंग के दौरान कनेक्शन खुला मिलने पर संबंधित पर एफआईआर कराई जाएगी। जीएम जलकल विभाग रामबाबू गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में शहर की आबादी करीब 10 लाख से अधिक है। प्रतिदिन 120 एमएलडी पानी शहर को मिलना चाहिए लेकिन वर्तमान में शहर को करीब सौ एमएलडी पानी ही मिल पा रहा है। 65 एमएलडी पानी शहर को जलनिगम द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं जबकि 35 एमएलडी पानी जलकल विभाग द्वारा नलकूप और सबमर्सिबिलों से उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed