फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

टूंडला उप चुनाव: सिंचाई और पेयजल संकट को नगला बंशी के लोगों ने मुद्दा बनाया

Sat, 17 Oct 2020 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
civic
नारखी के नगला वंशी के ग्रामीणों ने मतदान के विरोध में लगाया वैनर - फोटो : FIROZABAD
नारखी (फिरोजाबाद)। सिंचाई के पानी एवं पेयजल की किल्लत झेल रहे नारखी ब्लॉक के ग्राम पंचायत डोरसा मोहम्मदपुर के मजरा नगला बंशी के ग्रामीणों ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव में समस्या को मुद्दा बना कर विरोध शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि वोट मांगने जो भी आएगा उससे कहेंगे पहले समस्या का निदान किया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नारखी ब्लॉक के गांव नगला बंशी में भूगर्भजल का स्तर काफी नीचा होने के साथ पानी काफी खारा है। इसके कारण कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ता है। पीने के पानी की किल्लत होने के साथ फसलों की सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत है। ग्रामीणों ने तहसील से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार शिकायत की लेकिन समस्या समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि पानी की किल्लत की समस्या को किसी ने हल नहीं कराया तो विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवारों के सामने इसे मुद्दा बनाएंगे। विरोध करने वालों में बीडीसी सदस्य सुभाष राजपूत, मलिखान सिंह ठेकेदार, बंटू राजपूत, बबलू सिंह, शीलू, सोपाली सिंह, कमलेश कुमार, रमाकांत लोधी, तेजपाल सिंह, धीरेंद्र कुमार दीपू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed