फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   civic

एक करोड़ साठ लाख की लागत से बनेगी औद्योगिक क्षेत्र जलेसर रोड की चार सड़कें

Sat, 26 Sep 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
civic
पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई देवकी नगर की सड़क - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित (यूपीएसआईडीसी) औद्योगिक क्षेत्र में सात मीटर चौड़ी चार सड़कों के निर्माण हेतु एक करोड़ साठ लाख रुपया स्वीकृत हो गया है। बजट मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दी एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ऑनर्स के अध्यक्ष इंजीनियर राज कुमार शर्मा ने बताया कि यूपीएसआईडीसी की खस्ताहाल स़ड़कों के निर्माण के लिए एसोसिएशन द्वारा पिछले वर्ष क्षेत्रीय प्रबंधक व अधिशासी अभियंता को मांग पत्र दिया था। इस प्रयास का परिणाम रहा कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने इन प्रस्तावों को स्वीकृत प्रदान कर दी है। तीन अक्तूबर को ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। पांच अक्तूबर को इनको खोला जाएगा। दी एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ऑनर्स के पदाधिकारियों ने सड़कों के निर्माण की हरी झंडी मिलने पर खुशी जाहिर की है। खुशी व्यक्त करने वालों में सचिव पंकज जैन, कोषाध्यक्ष कुमुद शर्मा, उपाध्यक्ष प्रशांत जैन, कप्तान सिंह राजपूत, संगठन सचिव दीपक जैन,उपसचिव प्रदीप भारद्वाज, दिनेश शर्मा, नीरज गुप्ता, रमाकांत उपाध्याय, गोविंद मित्तल, विपिन अग्रवाल, गुरुदत्त गोस्वामी, अजीत अरोरा सहित तमाम अन्य उद्यमी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर माहेश्वरी द्वारा एक करोड़ साठ लाख देने के साथ ही शीघ्र ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
लिपिकों पर लगाया कर्मचारियों के शोषण का आरोप
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत सेवक संघ के जिलाध्यक्ष राजू बाल्मीकि द्वारा पंचायत निदेशक को भेेजे गए मांग पत्र में कहा है कि जिला पंचायत राज विभाग में दो लिपिकों की तैनाती लंबे अर्से से है। यह लोग मासिक वेतन व भुगतान के नाम पर कर्मचारियों का शोषण करते है। कर्मचारियों को दूर दराज के इलाकों में तैनात किया जा रहा है। कर्मचारियों से घरेलू कार्य कराया जाता है। उन्होंने दोनों लिपिकों की तैनाती किसी अन्य जिले में कराने की मांग की है। जिससे कर्मचारियों का शोषण रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed