{"_id":"5f6a40118ebc3ee2fa29c1a4","slug":"civic-firozabad-news-agr460351883","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की लिए तरस रही है जनता पार्षदों ने शुरु किया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की लिए तरस रही है जनता पार्षदों ने शुरु किया धरना
विज्ञापन
नई बस्ती में पानी की समस्या को लेकर धरना पर बैठे क्षेत्रीय पार्षद देश दीपक यादव के साथ क्षेत्रीय ?
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पानी की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 40 नई बस्ती और वार्ड नंबर सात करबला के पार्षद अपने-अपने क्षेत्र में धरने पर बैठ गए। क्षेेत्रीय जनता भी अपने पार्षदों के साथ बैठने पर बैठ गई। दोनों वार्डों में पिछले कई दिनों से पानी का संकट है।
वार्ड नंबर 40 के पार्षद देश दीपक यादव ने गणेश मांटेश्वरी स्कूल के सामने मंगलवार को धरना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि नानक वाली गली, जयश्री टाकीज के सामने, बाल्मीकि बस्ती के साथ आसपास क्षेत्रों में छारबाग स्थित नलकूप की सप्लाई थी। बाद में कोटला मोहल्ला की टंकी से इन क्षेत्रों को जोड़ दिया लेकिन इन क्षेत्रों को पानी की आपूर्ति नहीं मिल रही है। अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
वार्ड नंबर सात करबला के पार्षद हेत सिंह शंखवार ने गली नंबर एक और दो के मध्य मुख्य रास्ते पर धरना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से करबला गली नंबर से एक से पांच तक तथा नेहरू नगर में पानी की सप्लाई बाधित है। इन क्षेत्रों में आगरा गेट और नेहरू नगर में बनी टंकी से सप्लाई मिलती है। कई दिनों से पानी नहीं आने के कारण लोगों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ा है। इधर श्यामनगर गड्ढा में पड़ी पाइप लाइन हर रोज पानी के प्रेशर के कारण फट रही है लेकिन अधिकारियों द्वारा नई पाइप लाइन नहीं डाली जा रही। समस्या के समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।