फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   City roads shrunk due to encroachment

अतिक्रमण से सिकुड़ गई शहर की सड़कें

Thu, 19 Aug 2021 10:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
City roads shrunk due to encroachment
फिरोजाबाद। अतिक्रमण के कारण शहर की प्रमुख सड़कें सिकुड़ गई हैं। इससे हर दिन जाम लगता है। राहगीरों व क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत होती है। शहर के मुख्य किराना बाजार बजरिया में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान लगा देने से जाम की स्थिति बनी है जबकि सर्विस रोड और आगरा गेट की सड़कों पर अवैध पार्किंग बन दी गई है। इस कारण रोजाना हजारों लोग जाम से जूझने को विवश है।
विज्ञापन

सदर बाजार में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने दो करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि से मार्ग को नौ फीट चौड़ा करके इसका निर्माण कराया था। सड़क चौड़ी होने के साथ फुटपाथ भी बन गया लेकिन जाम से निजात नहीं मिली। स्थिति यह है कि बैंक आफ बड़ौदा के बाहर वाहन खड़े होने से सड़क संकरी हो जाती है तो दूसरी तरफ फल विक्रेता सड़क पर दुकान सजाए बैठे हैं। गंज चौराहा के समीप भी लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन

शास्त्री मार्केट के आसपास भी सड़क पर अतिक्रमण है। नालबंद पुलिस चौकी के समीप सड़कों पर दुकानें लगी हैं जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत होती है लेकिन अफसर ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर भी है अतिक्रमण
बजरिया मार्ग, जलेसर मार्ग, कोटला मार्ग, मोहल्ला गंज मार्ग, लोहा मंडी चौराहा से चंद्रवारगेट की पुलिया को जाने वाला मार्ग, करबला से भीमनगर को जाने वाला मार्ग, कोटला रोड, नालबंद पुलिस चौकी के पास व अन्य मार्ग शामिल है जो अतिक्रमण की चपेट में है।
इन स्थानों पर लगता है जाम
जलेसर रोड काली मंदिर के पास, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा, बैंक आफ बड़ौदा के सामने, चंद्रवारगेट की पुलिया के पास, डाकखाना चौराहा, बजरिया, इमामबाड़ा चौराहा के साथ अन्य स्थान है जहां पर जाम लगता है।

इन मार्गों पर नहीं है फुटपाथ
बजरिया, लोहामंडी चौराहा से चंद्रवारगेट की पुलिया तक, गंज चौराहा से मोहल्ला गंज होते हुए डाकखाना चौराहा, करबला सहित अन्य मार्ग ऐसे है, जहां मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण नगर निगम द्वारा फुटपाथ नहीं बनवाया गया।
जिन लोगों ने सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है। वह स्वयं हटा दें। अन्यथा की स्थिति में नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
अतुल पांडेय, एक्सईएन, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed