फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   citizen ammendment Act

उपद्रव की मजिस्ट्रेटी जांच : बयान दर्ज कराने पहुंचने लगे अफसर

Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
citizen ammendment Act
फिरोजाबाद। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को उपद्रव में सात लोगों की मौत एवं कई अफसरों के घायल होने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच प्रारंभ हो गई है। इसमें जिला स्तर के अधिकारी अपने बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। ताकि उपद्रव के दौरान वहां जो हाल देखा वह बयां कर सकें।
विज्ञापन

इस उपद्रव में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी सहित दो सौ के करीब लोग घायल हुए थे। जांच के लिए एसपी देहात राजेश कुमार के निर्देशन में गठित एसआईटी टीम के द्वारा जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से उपद्रव के दौरान हाथों में पत्थर थामे करीब 300 से अधिक लोगों के फोटो जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से ही दर्ज किए गए मुकदमों की जांच एसआईटी टीम के द्वारा की जा रही है। इसके लिए बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसी के साथ डीएम चंद्रविजय सिंह ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच सिरसागंज एसडीएम को सौंपी गई है। मजिस्ट्रेटी जांच होने के कारण उपद्रव के दौरान घायल हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह, तत्कालीन थाना प्रभारी दक्षिण दिनेश कुमार सिंह, नारखी एसएचओ ब्रजेश कुमार सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी घायल हुए थे। यह अधिकारी भी अपने बयान दर्ज करानेे के लिए मजिस्ट्रेट के पास पहुंचना शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed