फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Circle rate six times more sought compensation

सर्किल रेट से छह गुना अधिक मांगा मुआवजा

Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Circle rate six times more sought compensation
भूमि अधिग्रहण से आहत अन्नदाताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर हुंकार भरी। किसानों ने वर्तमान सर्किल दरों से छह गुना मुआवजे की मांग की। किसानों के आंदोलन का पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह एवं राष्ट्रीय किसान और नौजवान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने समर्थन किया। उन्होंने ऐलान किया किसानों के साथ अन्याय हुआ तो जोरदार संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-2 भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति के बैनर तले सिक्सलेन से प्रभावित करीब 54 गांवों के अन्नदाताओं ने सुबह नौ बजे से जिला मुख्यालय पहुंचना शुरू कर दिया। अलीगढ़ के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को उनका हक मिलना चाहिए। किसानों के साथ अन्याय हुआ तो जिगरपुर एवं टप्पल जैसे हालातों से घबराने वाले नहीं है। जरूरत पड़ी तो राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी किसानों के बीच होंगे। राष्ट्रीय किसान एवं नौजवान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि किसानों को वर्तमान सर्किल दरों का छह गुना मुआवजा मिलना चाहिए। शासन एवं प्रशासन ने मनमानी की तो ईंट से ईट बजा देंगे। समिति अध्यक्ष थान सिंह यादव ने कहा कि बारिश किसानों के इरादों को नहीं टिका सकी है। संचालक राष्ट्रीय किसान नौजवान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा किसानों को सरकार एवं प्रशासन कमजोर नहीं समझे। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजवीर सिंह यादव, गांधी एवं लोहिया विचार मंच के राधेश्याम कुशवाहा, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कायम सिंह हरिहर, किसान संघर्ष समिति के महेंद्र कुशवाहा, रामगोपाल सिंह कुशवाहा, रामवीर बघेल, राजू कुशवाहा ने भी विचार व्यक्त किए। किसानों ने जुलूस निकालते हुए डीएम कार्यालय के बाहर एडीएम कर्मेंद्र सिंह को सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता रामजीलाल भारद्वाज ने की। वीरेंद्र पचौरी, नेत्रपाल राजपूत, ध्रुबलाल वर्मा, छोटेलाल यादव, पुरुषोत्तम यादव, कामता प्रसाद, रघुनाथ बघेल, रघुवीर राजपूत,भूरी ंसिह, पातीराम, मवासी राम, बलवीर ंसिह,दयाकिशोर, सुरेंद्र ंसिह, जगदीश सहित काफी किसान शामिल थे।
विज्ञापन



किसानों ने यह रखीं प्रमुख मांगें
1-वर्तमान सर्किल दरों का छह गुना मुआवजा दिया जाए। 2-आबादी वाले क्षेत्र की भूमि का मुआबजा चार गुना मिले।
3-भूमिहीन होने वाले किसानों के परिवारो ंको विभाग में नौकरी दी जाए।
4-बीपीएल,विधवा महिला परिवार को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए।
5-जिन किसानों की भूमि रोड के किनारे है उसे रोड की सर्किल दरों से छह गुना मुआवजा मिले।
6-जिस किसान की भूमि ली जा रही है उसकी पैमाइश के बाद ही भूमि ली जाए।

झमाझम बारिश के बाद डटे रहे किसान
मुख्यालय पर पौन घंटे तक झमाझम बारिश होने के बाद भी किसान डटे रहे। 54 गांवों से आए किसान मुख्यालय पर हुंकार भरते रहे। बारिश बंद होते ही एनएच-टू भी अधिग्रहण किसान संघर्ष समिति के बैनर तले ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं भी हुई शामिल
आधी आबादी आंदोलन में पीछे नहीं रही। शुक्रवार को मुख्यालय पहुंचे किसानों के साथ मीना देवी, राजकुमारी, कमला देवी, तारा देवी के साथ काफी महिलाएं पहुंचीं।


किसान की सदमे से मौत
मक्खनपुर (ब्यूरो)। नगला बहादुर निवासी महेशचंद्र (40) पुत्र हरी सिंह की भूमि भी एन-एच-टू के सिक्सलेन में ली जा रही थी। अधिग्रहण में उसकी करीब दो बीघा भूमि जा रही है। परिवारीजनों की मानें तो गुरुवार को उसे नोटिस मिला था। अपनी पैतृक भूमि जाते देख उसे सदमा लगा। उपचार के लिए उसे प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed