फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Chowkidar's bloodied body found in field near Bandi

Firozabad News: बैंदी के समीप खेत में मिला चौकीदार का लहूलुहान शव

Tue, 21 Feb 2023 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Feb 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
Chowkidar's bloodied body found in field near Bandi
बैंदी के समीप खेत में मिला चौकीदार का लहूलुहान शव
विज्ञापन

सिर पर हैं चोट के निशान, कांच इकाई में करता था चौकीदारी का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के गांव बैंदी के समीप लहूलुहान अवस्था में कारखाने में तैनात चौकीदार का शव मिला। उसकी शिनाख्त कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी विपिन कुमार उर्फ महाराज सिंह के रूप में हुई। मृतक के सिर में चोट के निशान होने के चलते हत्या किए जाने की आशंका है।
थाना उत्तर क्षेत्र के बैंदी के पुलिया के पास अज्ञात व्यक्ति का लहूलुहान अवस्था में शव मंगलवार को सुबह खेत में पड़ा देखा तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। उसकी शिनाख्त थाना नारखी के पचवान स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी विपिन कुमार उर्फ महाराज सिंह (40) के रूप में हुई। बताते हैं कि महाराज सिंह पचवान कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। वह बैंदी तिराहा स्थित एक कांच इकाई में चौकीदारी करता था।
विज्ञापन

कार्यवाहक थाना प्रभारी उत्तर सुशील कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार का यहां कोई नहीं रहता है। जानकारी मिली है कि उसका एक भाई सचिन दिल्ली में रहता है। उसको सूचना दे दी गई है। उसके भाई के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक का घटना स्थल के पास ही स्थित शराब के ठेका पर कुछ लोगों से कोई विवाद हुआ था। पूरे मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed