फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chot ke nishaanon par seebeeaee kee jaanch tikee

चोट के निशानों पर सीबीआई की जांच टिकी

Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
chot ke nishaanon par seebeeaee kee jaanch tikee
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई टीम सारा के शव का पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशानों को दर्शाने और न दर्शाने पर जांच कर रही है। सीबीआई ने चोट के निशानों को जांच का बिंदु बनाया है। साथ ही चिकित्सक और नायब तहसीलदार के साथ सारा के शव का पंचनामा भरने वाले पुलिसकर्मी से पूछताछ की है।
विज्ञापन

सारा हत्याकांड में सीबीआई की टीम ने नोटिस भेजकर चिकित्सक पंकज राकेश, फार्मासिस्ट देवेंद्र, स्वास्थ्य कर्मचारी ज्ञानचंद्र के साथ उपनिरीक्षक उमर फारुख और नायब तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित को 12 जनवरी को दिल्ली एम्स अस्पताल में तलब किया था। शुक्रवार को सभी लोग वापस आ गए। यहां सभी लोगों से एम्स अस्पताल में पहले एक साथ पूछताछ की गई थी। इसके बाद सभी लोगों को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो सीबीआई अधिकारियों के साथ एम्स के चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों से यह भी पूछा किया गया कि सारा के शरीर पर कहां-कहां पर चोट के निशान थे। कौन-कौन सी चोटों से खून निकल रहा था। साथ ही उसके चेहरे पर खून था अथवा नहीं। साथ ही उसके शरीर पर कौन सी ऐसी चोट थी जिससे खून नहीं निकल रहा था। पंचनामा में कुछ ऐसी चोटों का जिक्र नहीं किया गया था। माना जा रहा है कि सारा के शव का पोस्टमार्टम और कागजों को तैयार करने में जल्दबाजी तो नहीं की गई। इसलिए सीबीआई के अधिकारियों ने उपनिरीक्षक, नायब तहसीलदार के साथ चिकित्सक को भी जांच में शामिल करने के साथ ही उनके बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed