फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   chori

कांच व्यापारी को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया

Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
chori
फिरोजाबाद। ग्रेटर नोएडा में आयोजित ट्रेड फेयर ऑटोमन 2019 में कंपनी के स्टॉल में चोरी के मामले में नोएडा पुलिस ने फिरोजाबाद के एक कांच व्यापारी को हिरासत में लिया है। चोरी के हाई प्रोफाइल मामले में एक कांच इकाई में भागीदार चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। गुरुवार सुबह नोएडा पुलिस ने घेर हलवाईयान में कारोबारी के आवास पर छापा मारकर कारोबारी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में विगत 16 से 20 अक्तूबर के बीच ट्रेड फेयर ऑटोमन 2019 का आयोजन किया गया था। ट्रेड फेयर में बीकेजी ग्लास इंटरनेशनल मैन्यूफेक्चर एंड एक्पोर्टर ग्लास वेयर और मेटल हैंडीक्राफ्ट द्वारा स्टॉल लगाया गया था। आरोप है कि 17 अक्तूबर को कंपनी के स्टॉल पर आए कुछ लोगों ने अनाधिकृत तरीके से कंपनी उत्पादों की फोटोग्राफी की।
विज्ञापन

कंपनी के स्टॉल वायर्स आर्डर सीट, जरूरी और गोपनीय उत्पादों की पैन ड्राइव एवं सैंपल आदि की चोरी भी की। मामले में स्टॉल संचालक और बीकेजी ग्लास के भागीदार शैलेंद्र तिवारी निवासी रामकृष्ण नगर फिरोजाबाद ने थाना नॉलेज पार्क गौतमबुद्ध नगर में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले की सूचना महा निदेशक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल नई दिल्ली को भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिल द्वारा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शैलेंद्र तिवारी ने चोरी के हाई प्रोफाइल मामले में बीकेजी ओवरसीज और एसेस एमएफजीआर एक्सपोर्ट हिमांयूपुर के भागीदार योगेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, राजीव दीक्षित एवं प्रकाश दीक्षित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। की छानबीन को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुवार सुबह थाना दक्षिण क्षेत्र के घेर हलवाइयान स्थित कारोबारी कपिल अग्रवाल के आवास पर छापा डाला और बीकेजी ओवरसीज और एसेस के एक भागीदार कपिल अग्रवाल को मौके से हिरासत में लिया है।
व्यापार मेले में चोरी के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा कांच व्यापारी कपिल अग्रवाल को हिरासत में लेने की जानकारी है।
फतेह बहादुर सिंह - एसओ दक्षिण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed