फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Children sowing potatoes, district got D grade due to low attendance.

Firozabad News: आलू बुबाई करा रहे बच्चे, कम उपस्थिति पर मिला जिले को डी ग्रेड

Thu, 07 Nov 2024 12:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 07 Nov 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children sowing potatoes, district got D grade due to low attendance.
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के छात्र उपस्थिति में गिरावट आई है। इससे शासन ने जिले को डी ग्रेड में शामिल कर दिया है। शिक्षक पहले छात्र संख्या बढ़ाने के लिए घर-घर दौड़े। अब उपस्थिति बढ़ाने के लिए बच्चों के घर चक्कर लगा रहे हैं। शिक्षक जब घर पहुंचते हैं तो पता चलता है कि बच्चा खेत पर है। दरअसल, खेतों में खड़ी धान की फसल को काटने और आलू बुबाई के कार्य में ग्रामीणों ने बच्चों को जुटा दिया है। या बच्चे स्कूल की जगह सुबह ही धान की फसल काटने के लिए घरों से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर प्रति माह मध्याह्न भोजन पर प्रति माह मध्याह्न भोजन ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं की उपस्थित के आधार पर ग्रेड निर्धारित की जाती है। सितंबर माह की समीक्षा की गई, इसमें जनपद में छात्र उपस्थित 73.63 फीसदी थी। इस कारण शासन ने जनपद को डी ग्रेड में शामिल कर दिया है। जो विभाग के लिए चिंता का विषय है। बीएसए ने शिक्षकों को चेतावनी जारी कर दी है कि नवंबर माह में 80 फीसदी से कम छात्र उपस्थिति वाले विद्यालयों के शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

वहीं, नवंबर माह में निपुण परीक्षा भी होनी है। इधर, खेतों में धान की कटाई और आलू की बुबाई चल रही है। ग्रामीणों के साथ-साथ परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी इस फसल को काटने में व्यस्त हैं। बच्चों के धान की कटाई में लग जाने से इसका सीधा प्रभाव स्कूलों में होने वाली उपस्थिति पर देखने को मिल रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए शिक्षक छात्र-छात्राओं के घरों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
-सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में किसी भी दशा में बच्चों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक का उत्तर दायित्व होगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आशीष पांडेय, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed