फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Children reaching school through water with slippers in their hands and bags on their backs.

Firozabad News: हाथों में चप्पल और पीठ पर बैग, पानी से होकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

Sat, 04 Nov 2023 12:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 04 Nov 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Children reaching school through water with slippers in their hands and bags on their backs.
मक्खनपुर। नगर पंचायत की अनदेखी के कारण आमजन के अलावा स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे हाथों में चप्पल और जूते, पीठ पर बैग लिए पानी से होकर शिक्षा के मंदिर पहुंच रहे हैं। उसके बाबजूद पंचायत के अधिकारियों और चेयरमैन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बिल्टीगढ़ चौराहे के पास एक खाली प्लॉट में बना तालाब ओवर फ्लो होने के बाद सारा पानी सड़क पर आ गया है। इससे मार्ग में पानी भर गया है। प्लॉट से थोड़ी दूरी पर स्कूल है। बच्चे मजबूरी में स्कूल जाने के लिए हाथों में चप्पल और किताबें लिए पानी से होकर स्कूल जाते दिखाई देते हैं। कस्बे के लोग कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। अहिल्याबाई गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या चेतन बघेल ने चेयरमैन से समस्या के निदान के लिए शिकायत की। उसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका। ईओ अमर बहादुर सिंह ने बताया कि सड़क नीची है। इसका पुन: निर्माण कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया करा दी गई है। जल्द ही समस्या का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed