{"_id":"64bd3ce0fb651a1064043df3","slug":"child-drowned-after-falling-into-water-filled-pot-in-firozabad-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: पशुओं को पिलाने वाले पानी भरे पॉट में गिरा इकलौता बालक, डूबने से हो गई मौत; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: पशुओं को पिलाने वाले पानी भरे पॉट में गिरा इकलौता बालक, डूबने से हो गई मौत; मची चीख-पुकार
Sun, 23 Jul 2023 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 23 Jul 2023 09:30 PM IST
सार
Firozabad News: पशुओं को पिलाने वाले पानी भरे पॉट में इकलौता बालक गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। गर वालों ने देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Firozabad News: पशुओं को पिलाने वाले पानी भरे पॉट में गिरा इकलौता बालक, डूबने से हो गई मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खेलते-खेलते बालक पशुओं को पानी पिलाने वाले पानी से भरे पॉट में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बालक इकलौता बेटा था। खबर पाकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
घटना खैरगढ़ थाना क्षेत्र के ललउआ गांव की है। गांव निवासी शिवराज सिंह का दो वर्षीय बेटा आर्यन शनिवार शाम को घर से बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के बाहर पशुओं को पानी पिलाने के लिए दीवार के सहारे बनाई गई। पानी से भरे पॉट के पास पहुंच गया। खेलने के दौरान उसमें गिर गया। परिजन ने उस ओर ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Video: बहू ने बहन के साथ मिलकर भरी कचहरी में ससुर पर बरसाईं चप्पलें, महज इतनी सी थी बात
विज्ञापन
जब आर्यन दिखाई नहीं दिया तो परिजन ने ढूंढना शुरू किया। उनकी नजर जब पानी भरे पॉट में पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वे तत्काल उपचार के लिए प्राइवेट ट्रामा सेंटर में लेकर आए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत होने से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। शिवराज सिंह को एक बेटा और एक बेटी है। परिजन ने बालक के शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।