फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child dies by drowning in pond while playing

Firozabad News: खेलते समय तालाब में डूबकर बालक की मौत

Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Child dies by drowning in pond while playing
-कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकलवाया बाहर, चिकित्सक ने किया मृत घोषित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र में खेलते समय तालाब में बालक की डूबकर मौत हो गई। बालक कक्षा पांच का छात्र था। परिजन और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जीवित होने की आस में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

गांव डेरा बंजारा निवासी मुकेश का 12 वर्षीय पुत्र आजाद अपने दोस्तोंं के साथ खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक तालाब में गिर गया और डूब गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर परिजन भी मौके पर आ गए। काफी प्रयास के बाद बालक को बाहर निकाला गया। परिजन जीवित होने की आस में उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है। खेलते समय हादसा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed