फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Child died due to wall collapse, farmer died due to lightning

Firozabad News: दीवार गिरने से बालक की मौत, बिजली गिरने से गई किसान की जान

Mon, 26 Jun 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Child died due to wall collapse, farmer died due to lightning
फिरोजाबाद/जसराना/एका। रविवार को हुई बारिश कई परिवारों के लिए आफत बन गई। एका क्षेत्र के सुजातपुर में दीवार गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जसराना क्षेत्र के उस्मानपुर में मूंग की फसल पर तिरपाल डालने गए किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई। दो स्थानों पर बालक सहित दो लोग घायल हो गए। बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर दीवार गिरीं। जसराना के उस्मानपुर निवासी किसान विजयपाल उर्फ करु (48) रविवार को बारिश के दौरान खेत में रखी मूंग की फसल पर तिरपाल ढकने गया था। इसी दौरान बिजली गिरने से विजयपाल गंभीररूप से झुलस गया। ग्रामीण और परिवारीजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए पाढ़म स्थित निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। डाक्टर के मृत घोषित करने पर उसे जिला अस्पताल लाए। वहां भी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एका के गांव सुजातपुर में बारिश के दौरान महीपाल सिंह का आठ वर्षीय बालक अंकुल दूसरे कहीं जा रहा था। रास्ते में ऊषा देवी के मकान की पक्की दीवार भर-भराकर गिर गई। ईंटों के नीचे दबने से अंकुल की मौत हो गई। महीपाल सिंह के पांच बेटा-बेटियों में अंकुल सबसे छोटा था।
विज्ञापन

थाना खैरगढ़ क्षेत्र के कनवारा में बारिश के दौरान पंडाल गिरने से रिंकू (13) पुत्र बॉबी घायल हो गया। परिजन उसे उपचार को लेकर गए हैं। शिकोहाबाद में बड़े डाकखाने के पास सुभाष चंद्र गुप्ता का मकान गिर गया, जिसमें नितिन गुप्ता की पुत्री पीहू के चोट आई है। पीहू ने नाना सुभाष के घर आई हुई थी। परिजनों ने उसका उपचार कराया। वहीं भारी बारिश के चलते दो घंटे तक लोग घरों में कैद रहे थे।
विज्ञापन



बारिश से चरमराई विद्युत व्यवस्था, यार्ड में भी भरा पानी
फिरोजाबाद। बारिश से रविवार को विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। फॉल्ट और तार टूटने से कई फीडर ब्रेेकडाउन में चले गए। बारिश थमने के बाद फॉल्ट को ठीक किया गया। करीब तीन से चार घंटे के बाद विद्युत सप्लाई को सुचारू किया गया। वहीं, रैपुरा फीडर पर यार्ड में जलभराव हो गया। पानी सूखने तक विद्युत सप्लाई बंद रही।दोपहर एक बजे काली घटाएं छाने के बाद तेज बारिश शुरु हो गई। झमाझम बारिश से पूरे जिले की विद्युत सप्लाई बंद कर दी। बारिश थमने के बाद एक-एक कर फीडर को चालू किया गया। इसमें रैपुरा, आसफाबाद, सुहागनगर सहित कई फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। तीन से चार घंटे के बाद सभी फीडर की सप्लाई सुचारू हो सकी। इधर, तेज बारिश से कोटला में एक विद्युत पोल टूट गया। इस कारण पूरे गांव की सप्लाई बाधित रही। आसफाबाद और रैपुरा फीडर के यार्ड में पानी भर गया। आसफाबाद में करीब दो घंटे के बाद पानी सूखा तब जाकर विद्युत सप्लाई सुचारू हुई। इधर, रैपुरा में भी देर शाम तक यार्ड में पानी कम होने के बाद सप्लाई नार्मल की गई। एक्सईएन विश्वेंद्रप्रताप सिंह चौहान ने बताया कि कोटला में एक विद्युत पोल टूटा है। सभी फीडर की सप्लाई को सुचारू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महावीर नगर में सात घंटे बंद रही विद्युत सप्लाई
फिरोजाबाद। महावीर नगर में विद्युत सप्लाई सात घंटे तक बंद रही। सुबह 10 बजे से पांच बजे तक शटडाउन रहा। इस कारण लोगों के कामकाज प्रभावित रहे। एसडीओ नईमुद्दीन ने बताया कि बंच केबिल बार-बार खराब हो रही थी। इस कारण रात में भी विद्युत सप्लाई बंद रही थी। बंच केबल को बदलवाया गया। इस कारण सप्लाई बंद रही।


आवास विकास स्थित फीडर में भरा पानी, आपूर्ति वाधित
शिकोहाबाद। बारिश के कारण आवास विकास कॉलोनी स्थित विद्युत फीडर में पानी भरने के कारण इस फीडर से जुड़े मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभागीय अधिकारी बारिश के पानी निकासी का इंतजाम करते दिखाई दिए।

एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को हुई बारिश से आवास विकास स्थित फीडर में भर गया। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू करने में परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि पानी निकासी की व्यवस्था की गई है। पानी सूखने पर आपूर्ति की जायेगी। उधर बड़ा बाजार में किराना दुकानों भी पानी भर जाने से व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed